फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former BJP MP Brijbhushan Sharan Singh attacks on Arvind kejriwal.

Gonda: पूर्व सांसद बृजभूषण ने केजरीवाल पर किया हमला, बोला - दिल्ली में 10 साल से एक फ्रॉडिया बैठा है

Wed, 08 Jan 2025 06:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Wed, 08 Jan 2025 06:39 PM IST
सार

भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि दिल्ली में बीते 10 साल से एक फ्रॉड का कब्जा है। अब जनता को फैसला लेना है। उसे किसी चीज से मतलब नहीं है सिर्फ फ्रॉड से मतलब है।
 

विज्ञापन
Former BJP MP Brijbhushan Sharan Singh attacks on Arvind kejriwal.
भाजपा के पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बुधवार को एक बार फिर अरविंद केजरीवाल पर सीधा हमला बोला। कहा कि दिल्ली हमारे देश का मुकुट है। हमारे देश की राजधानी है। दुर्भाग्य है कि 10 साल से एक फ्रॉडिया दिल्ली पर कब्जा करके बैठा हुआ है, जिसको दिल्ली के विकास से मतलब ही नहीं है। दिल्ली की सफाई से नहीं मतलब है। दिल्ली की गंदगी से नहीं मतलब है। यमुना से मतलब नहीं है और ना पढ़ाई लिखाई से। मतलब है बस फ्राड, फ्राड, फ्राड से और अब वहां पर जनता को फैसला लेना है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेरी नजर में अरविंद केजरीवाल फ्रॉडिया है, फ्रॉड करके ही अरविंद केजरीवाल ने सरकार बनाई है। नवाबगंज के नंदिनी नगर में अपने जन्मदिन पर युवा ज्ञान शक्ति संगम कार्यक्रम में पूर्व सांसद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक संगम अभी इलाहाबाद कुंभ में चल रहा है, एक छोटा-मोटा संगम हमारे यहां भी चल रहा है।
विज्ञापन




हमारे यहां नंदिनी नगर के प्रांगण में नॉर्थ ईस्ट को छोड़कर के ऐसी कोई जगह नहीं बची है, जहां के लोग मुझे आशीर्वाद देने के लिए न आए हो। कहा कि देवीपाटन मंडल तपस्वियों की भूमि है, ऐसी भूमि सब जगह सबको नसीब नहीं होती है। गोंडा के बिना अयोध्या अधूरी है और अयोध्या के बिना गोंडा अधूरा है। हमारा देवीपाटन मंडल अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सांसद ने रिटायरमेंट किए जाने को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि रिटायर हो गया तो क्या फर्क पड़ता है। आप बताइए इधर कम से कम 5 से 8 लोकसभा की जनता या मेरे जानने वाले चाहते थे कि मैं रिटायर हो जाऊं, नहीं चाहते थे और आज भी नहीं चाहते हैं।


रामचरितमानस की एक चौपाई पढ़ते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जो पार्टी ने फैसला लिया पार्टी के सामने संकट था, पार्टी के फैसले का स्वागत है। मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर पूर्व सांसद ने कहा कि वहां पर भारतीय जनता पार्टी जीतेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed