फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   forget uttam pradesh, bjp made uttar pradesh, hatya pradesh says akhilesh yadav

उत्तम प्रदेश तो छोड़िए, भाजपा ने उत्तर प्रदेश को ‘हत्या प्रदेश’ बना दिया : अखिलेश यादव

Thu, 29 Aug 2019 11:58 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 29 Aug 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
forget uttam pradesh, bjp made uttar pradesh, hatya pradesh says akhilesh yadav
अखिलेश यादव - फोटो : एएनआई
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश अपराधियों की गिरफ्त में है। कब किसकी हत्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। इतने बुरे हालात पहले कभी नहीं रहे। समाज विशेष के प्रति प्रशासन की उत्पीड़नकारी नीतियों के चलते कितने ही परिवार पुलिस उत्पीड़न के शिकार हुए हैं। कई निर्दोषों को एनकाउंटर दिखाकर मार दिया गया। सरकार की उदासीनता और उत्पीड़न से परेशान कई लोग आत्महत्या करने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन


अखिलेश ने बयान में कहा, प्रदेश में लूट, अपहरण, बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। महिलाएं, बच्चियां तक बलात्कार की शिकार हो रही हैं। अपराधी स्वच्छंद और भाजपा नेताओं के संरक्षण में हैं। उत्तम प्रदेश तो छोड़िए, भाजपा ने उत्तर प्रदेश को ‘हत्या प्रदेश’ बना दिया है। जब जनता को जान का भरोसा न हो तो फिर कैसा विकास और किस पर विश्वास? 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान कर्ज से लदा है, वह आत्महत्या करने को मजबूर है। सैकड़ों शिक्षामित्र अपनी जान गंवा चुके हैं। सरकारी और निजी क्षेत्र में कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर छंटनी हो रही है। व्यापारी लुट रहे हैं, उनकी हत्याएं हो रही हैं। ऐसे में विकास या प्रगति की बात बेमानी होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

श्वेत पत्र जारी कर बताएं, कितने गैंग व अपराधी सक्रिय

सपा अध्यक्ष ने कहा, मुख्यमंत्री कुछ भी दावा करते रहें लेकिन अपराधी और माफिया कम नहीं हो रहे हैं। मुख्यमंत्री अगर सच बोल रहे हैं तो उन्हें श्वेतपत्र जारी कर बताना चाहिए कि प्रदेश में कितने गैंग और कितने अपराधी सक्रिय हैं? कितने अपराधियों पर सरकार ने इनाम घोषित कर रखा है और वे जेल में हैं या बाहर? यदि भाजपा राज के मनमाने रवैये पर रोक नहीं लगी तो लोकतंत्र मजाक बनकर रह जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed