{"_id":"624580bd325a4a277579e06a","slug":"forgery-in-vrindavan-yojna-many-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच करोड़ का फर्जीवाड़ा : वृंदावन योजना में फर्जीवाड़ा मामले में निलंबन आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच करोड़ का फर्जीवाड़ा : वृंदावन योजना में फर्जीवाड़ा मामले में निलंबन आदेश जारी
Thu, 31 Mar 2022 03:51 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 31 Mar 2022 03:51 PM IST
सार
लखनऊ की वृंदावन योजना में फर्जीवाड़ा करने को लेकर पांच लोगों को निलंबित कर दिया गया है। योजना में पांच करोड़ का फर्जीवाड़ा किया गया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
आवास विकास परिषद की वृंदावन योजना की संपत्तियों का बिना जमा किए रिफंड लेने पर पांच और कर्मचारियों के निलंबन का आदेश आवास आयुक्त के अनुमोदन पर सचिव ने जारी कर दिया है। इसमें करीब 5 करोड़ का फर्जीवाड़ा किया गया था।
विज्ञापन
निलंबित होने वालों में कनिष्ठ लेखाकार सुनील कुमार सरीन व वरिष्ठ सहायक इंद्रपाल वर्मा (आम्रपाली योजना में अनियमितता), कनिष्ठ सहायक शिव स्वरूप निगम, वशिष्ठ मणि त्रिपाठी और दिवेश कुमार लेखाकार (हिमालय व एवरेस्ट में अनियमितता) हैं।
विज्ञापन
इन पर पहले हो चुकी है कार्रवाई
लखनऊ की वृंदावन योजना में आवंटन और रिफंड में अनियमितता में बीते सप्ताह निलंबित होने वालों में डॉ. अनिल कुमार उप आवास आयुक्त, हेतम पाल, सहायक आवास आयुक्त, केडी शर्मा, प्रभारी संपत्ति प्रबंधक, हरि मोहन, प्रभारी संपत्ति प्रबंधक, रामनरेश वरिष्ठ सहायक व केएन शुक्ला वरिष्ठ सहायक शामिल हैं।
विज्ञापन
इनके अलावा सेवानिवृत्त डीके शुक्ला प्रभारी संपत्ति प्रबंधक, मिर्जा जावेद कदर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, अशोक कुमार भाटिया लेखाकार, प्रदीप श्रीवास्तव लेखाकर, प्रमोद कुमार अग्रवाल लेखाकार, आरके गौड़ कनिष्ठ लेखाधिकारी व ध्रुव शंकर अवस्थी लेखाकार भी शामिल है।