{"_id":"c0b29dd7aec3f639db83e7a8291d1451","slug":"forge-woting-would-be-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतकों की लिस्ट तैयार करेंगे पीठासीन अधिकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतकों की लिस्ट तैयार करेंगे पीठासीन अधिकारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 08 Apr 2014 08:20 AM IST
विज्ञापन
पीठासीन अधिकारी व प्रथम मतदान अधिकारियों को अपने निवास पर अनुपस्थित, निवास स्थान परिवर्तन करने वाले एवं मृत हो चुके लोगों की (एएसडी) सूची दर्ज नामों पर विशेष निगाह रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के बाद बीएलओ अंत में अनुपस्थित, स्थानांतरित व मृत मतदाताओं की सूची तैयार करते हैं। यह सूची पीठासीन अधिकारी को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
मतदान के दिन यदि ऐसी सूची में किसी मतदाता का नाम शामिल है तो उन्हें मतदाता को फोटो मतदाता पहचान पत्र अथवा आयोग द्वारा अनुमन्य अन्य फोटो पहचान अभिलेख, प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन
पीठासीन अधिकारी द्वारा विशेष रूप से ऐसे दस्तावेजों की जांच की जाएगी। पीठासीन अधिकारी ऐसे सभी मतदाताओं का रिकॉर्ड रखेंगे।
अंत में यह प्रमाण पत्र देना होगा कि सूची में शामिल इतने मतदाताओं को जांच के बाद मतदान करने की अनुमति मिली है। ऐसे मतदाताओं की फोटोग्राफी कराकर उसे रिकॉर्ड में रखा जाएगा।