फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Forensic test proved the hair found on the spot belonged to a leopord

फोरेंसिक जांच में हुई पुष्टि, तेंदुए के ही थे मौके पर मिले बाल

Sun, 25 Jul 2021 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Forensic test proved the hair found on the spot belonged to a leopord
सुशांत गोल्फ सिटी मस्तेमऊ गांव में मिले बाल चीते के ही थे। (तस्वीर प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
सुशांत गोल्फ सिटी के मस्तेमऊ गांव में मिले बाल तेंदुए के ही थे। इसकी पुष्टि वन विभाग ने की है। फोरेंसिक जांच के बाद तेंदुए की मौजूदगी पर मुहर लगी है। वहीं, वन विभाग ने कॉम्बिंग को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है और ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन

सुशांत गोल्फ सिटी में गत बृहस्पतिवार शाम को चरवाहों ने स्टेडियम के पीछे प्लॉटिंग किए गए मकान की बाउंड्री वॉल पर तेंदुए को बैठे देखा था। सूचना पर शुक्रवार को गांव पहुंचकर वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

जहां मिले बालों को फोरेंसिक जांच के लिए लैब भेजा था। डीएफओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को रिपोर्ट आने पर पुष्टि हुई कि बाल तेंदुए के थे।
तीसरे दिन भी टीम खाली हाथ
तेंदुए की कॉम्बिंग तीसरे दिन भी शनिवार को हुई। हालांकि, टीम के हाथ कुछ खास नहीं लगा। डीएफओ ने बताया कि इलाके की छानबीन में पगमार्क तो नजर नहीं आए। बारिश में वन्यजीवों का निकल आना सामान्य है। ग्रामीणों को सतर्क रहना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण दहशत में, टोली बनाकर निकले
स्थानीय निवासियों में तेंदुए को लेकर दहशत है। लोगों ने बच्चों को बाहर खेलने से रोका। वहीं, युवा टोली बनाकर काम पर निकले। चरवाहे लाठी-डंडे लेकर जानवरों को चराने गए।
आशंका : जंगल में निकल गया होगा तेंदुआ
लोग आशंका जता रहे हैं कि तेंदुआ जंगल में गोमती किनारे होते हुए और आगे निकल गया होगा। चूंकि, आसपास पिछले दिनों में किसी जानवर का शिकार नहीं हुआ हैं, जिससे यह आशंका प्रबल हो रही है।

तेंदुआ दिखे तो यहां दें जानकारी
वन विभाग की ओर से इलाकाई लोगों को जागरूक कर सतर्क रहने की अपील की जा रही है। डीएफओ ने बताया कि तेंदुआ या अन्य कोई वन्यजीव दिखाई देने पर तत्काल वन दरोगा योगेश मिश्र को उनके मोबाइल नंबर 8765680282 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed