{"_id":"618a286f59d50970b00421c1","slug":"forensic-report-says-firing-was-done-from-ashish-mishra-s-gun-in-lakhimpur-khiri-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Violence Case: बैलिस्टिक रिपोर्ट में गोली चलने की पुष्टि, बढ़ सकती है आशीष मिश्रा की मुश्किलें, लैब ने एसआईटी को सौंपी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Violence Case: बैलिस्टिक रिपोर्ट में गोली चलने की पुष्टि, बढ़ सकती है आशीष मिश्रा की मुश्किलें, लैब ने एसआईटी को सौंपी रिपोर्ट
Wed, 10 Nov 2021 01:30 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:30 AM IST
सार
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आई फॉरेंसिक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उपद्रव के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पुत्र आशीष मिश्र के असलहे से फायरिंग की गई थी।
विज्ञापन
आशीष मिश्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी कांड में बरामद किए गए असलहों की बैलिस्टिक रिपोर्ट लखनऊ फारेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) ने एसआईटी को सौंप दी है। एसआईटी द्वारा भेजे गए चार में से तीन असलहों से गोली चलने की पुष्टि एफएसएल ने की है। लखनऊ जोन के डीजी/एडीजी एसएन साबत ने बताया कि एफएसएल ने अपनी रिपोर्ट एसआईटी को दे दी है। एसआईटी रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चार असलहे एसआईटी ने एफएसएल को जांच के लिए भेजे थे। इसमें दो असलहे रिपीटर गन और पिस्टल अंकित दास के थे जबकि दो अन्य असलहे रिवाल्वर और रायफल गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा की थी। सूत्रों का कहना है कि रिपीटर गन, पिस्टल और रायफल से फायरिंग की पुष्टि हुई है। आशीष मिश्रा ने दावा किया था कि उनके असलहे से एक साल से अधिक समय से फायरिंग ही नहीं की। लेकिन एफएसएल की रिपोर्ट ने आशीष मिश्रा के दावे को गलत साबित कर दिया है।
विज्ञापन
आशीष फिलहाल लखीमपुर खीरी जेल में बंद है। अब एसआईटी को यह साबित करना होगा कि आशीष और आशीष के साथी अंकित दास के असलहों से चली गोली तीन अक्तूबर को लखीमपुर कांड में ही उसी मौके पर चली थी। पुलिस शुरुआत में लखीमपुर की घटना में गोली चलने की बात से इंकार कर रही थी। बाद में पुलिस ने मौके से कारतूस भी बरामद किए थे। बैलिस्टिक रिपोर्ट आने के बाद अब लखीमपुर कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा और उसके साथी अंकित दास की मुश्किलें बढ़नी तय है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट जता चुका है गहरी नाराजगी
इस पूरे प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को प्रदेश सरकार की ओर से दाखिल की गई स्टेटस रिपोर्ट पर गहरी नाराजगी जताई थी। सुप्रीम कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए पूरी जांच पर ही सवाल उठाए थे। सुप्रीम कोर्ट ने लैब की रिपोर्ट को लेकर भी टिप्पणी की थी। एसआईटी ने असलहों के साथ-साथ कुछ मोबाइल फोन भी फारेंसिक साइंस लैब को भेजे थे। मोबाइल फोन की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।