फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   forensic report of blood matched with jyoti

ज्योति मर्डर केस:चाकू पर लगे खून का सच आया सामने

Sat, 13 Jun 2015 03:47 PM IST
Updated Sat, 13 Jun 2015 03:47 PM IST
विज्ञापन
forensic report of blood matched with jyoti

बीते साल हुए चर्चित ज्योति हत्याकांड में हत्यारोपी पीयूष पर शिकंजा कसता जा रहा है। अब फोरेंसिक रिपोर्ट से ये साफ हो गया है कि मौके पर मिले चाकुओं पर लगा खून ज्योति का था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ज्योति हत्याकांड में घटनास्थल से जो चाकू मिले थे, उन पर लगा खून ज्योति का ही था। लखनऊ फोरेंसिक लैब की जांच में यह स्पष्ट हो गया है। इससे पुलिस के इस दावे को बल मिलता है कि इन्हीं चाकुओं से ज्योति का कत्ल किया गया।
विज्ञापन

 
स्वरूप नगर पुलिस को फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट मिल गई है। पुलिस ने ज्योति के डीएनए और उसकी डायरी की हैंड राइटिंग की जांच रिपोर्ट के लिए फोरेंसिक लैब के डायरेक्टर को रिमाइंडर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम ने जिस कार में ज्योति का शव मिला था, उस कार से ब्लड के सैंपल जुटाए थे। इन्हें फोरेंसिक लैब लखनऊ भेजा गया था। घटनास्थल पर मिले चाकुओं को भी जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया था।

फोरेंसिक रिपोर्ट अभियु्क्तों को दिलाएगी सजा

forensic report of blood matched with jyoti

पुलिस सूत्रों की मानें तो कार में मिले ब्लड और चाकुओं में लगे ब्लड की रिपोर्ट स्वरूप नगर पुलिस को मिल गई है। रिपोर्ट के मुताबिक चाकुओं में मिला ब्लड और ज्योति का ब्लड मैच कर गया है।

सूत्रों के मुताबिक वारांडा रेस्टोरेंट, रेव मोती के सीसीटीवी फुटेज से लिए गए फुटेज से अभियुक्तों के फोटों का मिलान भी हो गया है। स्वरूप नगर इंस्पेक्टर कमल यादव ने इस बात की पुष्टि की है।
 
उनका कहना है कि फोरेंसिक रिपोर्ट से अभियुक्तों को सजा दिलाने में काफी मदद मिलेगी। इधर, स्वरूप नगर सीओ अतिश कुमार ने फोरेंसिक लैब के डायरेक्टर को पत्र लिखा है कि ज्योति मर्डर केस का डीएनए और ज्योति की डायरी की हैंड राइटिंग की जांच जल्द कराकर रिपोर्ट भेज दें। यह रिपोर्ट विवेचना के लिए महत्वपूर्ण है।

ये था मामला

forensic report of blood matched with jyoti

27 जुलाई 2014 को पांडुनगर निवासी पीयूष श्यामदासानी की पत्नी ज्योति (27) को अगवा कर हत्या कर दी गई। वह पति के साथ सीएसए चौराहा स्थित रैना मार्केट के वारांडा रेस्टोरेंट से खाना खाकर रात 11:30 बजे कार से पति के साथ घर लौट रही थी।

देर रात लगभग सवा एक बजे ज्योति का शव पनकी थाने की पीछे गली में कार के अंदर मिला। पीयूष ने दावा किया था कि चार बाइकों पर सवार आठ युवकों ने उन्हें कार से बाहर फेंककर पत्नी को अगवा कर लिया था। बाद में पुलिस ने ज्योति के पति समेत छह लोगों को अभियुक्त बनाया था।
 
पीयूष के माता-पिता और दो भाइयों को भी पुलिस को अपराध की सूचना न देने का आरोपी बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed