फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   foreigner tourists and up criminal activities

रेप की घटनाओं से कहीं 'रूठ' न जाएं पर्यटक

Wed, 11 Jun 2014 02:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 11 Jun 2014 02:36 PM IST
विज्ञापन
foreigner tourists and up criminal activities

प्रदेश में आपराधिक घटनाओं को ग्लोबल मीडिया में मिल रही कवरेज और संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की टिप्पणी का असर विदेशी पर्यटकों के आगमन पर पड़ सकता है।

विज्ञापन


एसोसिएटेड चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज ऑफ इंडिया (एसोचैम) ने चेतावनी के लहजे में यह बात कही है। उसने मंगलवार को यहां इस सिलसिले में अपनी रिपोर्ट जारी की। उसने सरकार से पर्यटकों में विश्वास जगाने वाले कदम जल्द उठाने की अपेक्षा जताई है।
विज्ञापन


एसोचैम के अनुसार देश में कुल विदेशी पर्यटकों में आधे यूपी के ताजमहल, अमृतसर के स्वर्ण मंदिर, खजुराहो और जयपुर की ओर आकर्षित होकर आते हैं।

इनसे होने वाली करीब 19 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा की आय में अकेले आगरा स्थित ताजमहल 8 अरब डॉलर का योगदान देता है।

खराब कानून व्यवस्‍था का पड़ सकता है असर

foreigner tourists and up criminal activities

एसोचैम के महासचिव डीएस रावत ने कहा कि जून में करीब 4.5 लाख विदेशी पर्यटक देश में आते हैं जो पर्यटन के लिहाज से ऑफ सीजन माना जाता है।

यही वजह है कि अभी प्रदेश में हुई घटनाओं का असर साफ नहीं दिखेगा, लेकिन अक्तूबर से जनवरी के दौरान पर्यटकों की आवाजाही पर यह असर दिख सकता है।

उस अवधि में हर महीने 10 लाख तक विदेशी पर्यटक आते हैं। उनके लिए ताजमहल प्रमुख आकर्षण है। खासतौर से महिला पर्यटकों में यह बहुत लोकप्रिय है।

चूंकि यह यूपी में है, इसलिए यहां दुराचार की घटनाओं और खराब कानून व्यवस्था का पर्यटकों पर विपरीत असर पड़ता है।

पर्यटक नहीं आए तो प्रभावित होगा कारोबार

foreigner tourists and up criminal activities

देश में विदेशी पर्यटकों से विदेशी मुद्रा की आय को अगले पांच साल में 50 अरब डॉलर ले जाने का लक्ष्य है। लेकिन विदेशी पर्यटक सुरक्षा को लेकर बेहद संवेदनशील होते हैं और घृणित घटनाओं से जल्दी बिदकते हैं।

रावत के अनुसार अगर उनकी संख्या घटी तो होटल, रेस्त्रां, ट्रैवल ट्रांसपोर्ट, एयर इंडस्ट्री से लेकर क्षेत्रीय कारोबारियों और उत्पादकों तक पर इसका असर पड़ेगा।

रावत ने कहा, विश्व में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों से करीब 1,159 अरब डॉलर का कारोबार होता है। इसके पांच प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है।

भारत में यह और तेजी से बढ़ने की संभावना रखता है। ऐसे में इस अवसर को भुनाने के लिए बेहतर माहौल बनाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed