फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Foreign tourists reach to Kartniaghat in Bahraich.

Bahraich: विदेशी पर्यटकों को लुभा रहा है कर्तनियाघाट, अमेरिका, लंदन और आयरलैंड के सैलानी पहुंच रहे

Sat, 09 Dec 2023 03:44 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sat, 09 Dec 2023 03:44 PM IST
सार

बहराइच का कर्तनियाघाट वन्य जीव विहार विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित कर रहा है। यहां पर अमेरिका, लंदन, कोस्टारिका और आयरलैंड देश के करीब दो दर्जन से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Foreign tourists reach to Kartniaghat in Bahraich.
कर्तनियाघाट पहुंचे विदेशी पर्यटक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर कर्तनियाघाट वन्य जीव विहार में पर्यटकों का आगमन तेज हो गया है। देश के साथ विदेशी पर्यटक भी काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। बीते तीन दिनों में यहां पर अमेरिका, लंदन, कोस्टा रिका, आयरलैंड देश के करीब दो दर्जन से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं।

विज्ञापन


पर्यटकों ने जंगल का भ्रमण कर वन्य जीव के बारे में जानकारी ली। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य देखकर सभी ने इसको सराहा। वनकर्मियों ने भी विदेशी पर्यटकों का स्वागत कर उन्हें जंगल से जुड़ी प्रत्येक जानकारी उपलब्ध कराई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर का गर्भगृह बनकर तैयार, यहीं विराजमान होंगे रामलला, लाइटिंग-फिटिंग का कार्य पूरा, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयार हो रही अयोध्या, टेराकोटा कलाकृतियों व भित्तिचित्रों से सजेंगी दीवारें


कर्तनियाघाट के आउटरीच प्रोग्राम मैनेजर शाश्वत राज ने बताया कि आयरलैंड देश से आये हुए विदेशी प्रतिनिधिमंडल का कतर्निघाट मे स्वागत किया गया और उन्हें वन्य जीव अभ्यारण के बारे मे जानकारी से अवगत कराया गया। वन विभाग के द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।

प्रोग्राम इंचार्ज  शाश्वत राज ने बताया की इस बार विदेशी पर्यटकों की संख्या मे बढ़ोतरी हुई है। अभी तक यहां अमेरिका, कॉस्टरिका और लंदन से पर्यटक आये हैं। पर्यटकों को वन नियम के बारे मे भी जागरूक भी किया जा रहा है। इसके साथ सूर्यास्त के समय समस्त बैरियर पर चेकिंग और जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है और वाहनों को रात मे ना निकलने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed