{"_id":"65743e07c7762f03c00ff4e7","slug":"foreign-tourists-reach-to-kartniaghat-in-bahraich-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: विदेशी पर्यटकों को लुभा रहा है कर्तनियाघाट, अमेरिका, लंदन और आयरलैंड के सैलानी पहुंच रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: विदेशी पर्यटकों को लुभा रहा है कर्तनियाघाट, अमेरिका, लंदन और आयरलैंड के सैलानी पहुंच रहे
Sat, 09 Dec 2023 03:44 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 09 Dec 2023 03:44 PM IST
सार
बहराइच का कर्तनियाघाट वन्य जीव विहार विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित कर रहा है। यहां पर अमेरिका, लंदन, कोस्टारिका और आयरलैंड देश के करीब दो दर्जन से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं।
विज्ञापन
कर्तनियाघाट पहुंचे विदेशी पर्यटक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर कर्तनियाघाट वन्य जीव विहार में पर्यटकों का आगमन तेज हो गया है। देश के साथ विदेशी पर्यटक भी काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। बीते तीन दिनों में यहां पर अमेरिका, लंदन, कोस्टा रिका, आयरलैंड देश के करीब दो दर्जन से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं।
विज्ञापन
पर्यटकों ने जंगल का भ्रमण कर वन्य जीव के बारे में जानकारी ली। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य देखकर सभी ने इसको सराहा। वनकर्मियों ने भी विदेशी पर्यटकों का स्वागत कर उन्हें जंगल से जुड़ी प्रत्येक जानकारी उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर का गर्भगृह बनकर तैयार, यहीं विराजमान होंगे रामलला, लाइटिंग-फिटिंग का कार्य पूरा, तस्वीरें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयार हो रही अयोध्या, टेराकोटा कलाकृतियों व भित्तिचित्रों से सजेंगी दीवारें
कर्तनियाघाट के आउटरीच प्रोग्राम मैनेजर शाश्वत राज ने बताया कि आयरलैंड देश से आये हुए विदेशी प्रतिनिधिमंडल का कतर्निघाट मे स्वागत किया गया और उन्हें वन्य जीव अभ्यारण के बारे मे जानकारी से अवगत कराया गया। वन विभाग के द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।
प्रोग्राम इंचार्ज शाश्वत राज ने बताया की इस बार विदेशी पर्यटकों की संख्या मे बढ़ोतरी हुई है। अभी तक यहां अमेरिका, कॉस्टरिका और लंदन से पर्यटक आये हैं। पर्यटकों को वन नियम के बारे मे भी जागरूक भी किया जा रहा है। इसके साथ सूर्यास्त के समय समस्त बैरियर पर चेकिंग और जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है और वाहनों को रात मे ना निकलने के लिए जागरूक किया जा रहा है।