फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Foreign companies showed stinginess in giving packages to IIM students

Lucknow News: आईआईएम के छात्रों को पैकेज देने में विदेशी कंपनियों ने दिखाई कंजूसी

Tue, 04 Mar 2025 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Foreign companies showed stinginess in giving packages to IIM students
चयनित विद्यार्थी।
लखनऊ। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में हुए कैंपस प्लेसमेंट में इस बार विदेशी पैकेज में गिरावट दर्ज की गई है। इस बार का अधिकतम विदेशी पैकेज 65 लाख रुपये रहा, जो पिछले वर्ष के मुकाबले लगभग आधा है। बीते सत्र में हुई प्लेसमेंट प्रक्रिया में विदेशी कंपनियों ने 1.23 करोड़ के पैकेज पर विद्यार्थियों का चयन किया था। पैकेज में हुई इस गिरावट का कारण वैश्विक बाजार में आई मंदी को बताया जा रहा है। वहीं, घरेलू पैकेज जो बीते वर्ष 65 लाख रुपये था, वह इस वर्ष 10 लाख रुपये बढ़कर 75 लाख हो गया है।
विज्ञापन

आईआईएम परिसर में चल रही कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सोमवार को समापन हो गया। प्लेसमेंट सेल की अध्यक्ष प्रो. प्रियंका शर्मा ने बताया कि प्लेसमेंट के दौरान 75 लाख रुपये के उच्चतम घरेलू पैकेज (सीटीसी) पर विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जबकि उच्चतम अंतरराष्ट्रीय पैकेज ऑफर 65 लाख रुपये का रहा। इसमें पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (पीजीपी) के 39वें बैच और एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (पीजीपी-एबीएम) के 20वें बैच के 570 विद्यार्थियों का चयन किया गया। प्लेसमेंट में शामिल होने पहुंची देश- विदेश की कंपनियों ने छात्रों को 600 से अधिक नौकरियों का ऑफर दिया।
विज्ञापन

कंसल्टिंग क्षेत्र में सबसे ज्यादा नौकरी
इस साल आईआईएम लखनऊ से सबसे ज्यादा नौकरियां कंसल्टिंग के क्षेत्र में मिली हैं। इसके बाद फाइनेंस, सामान्य प्रशासन, ऑपरेशन, प्रोडक्ट मैनेजमेंट, सेल्स एंड मार्केटिंग में स्टूडेंट्स को नौकरी ऑफर हुई है। सबसे बड़ी बात यह है कि पिछले साल की तरह इस साल भी आईआईएम का प्लेसमेंट शत-प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


180 प्रतिष्ठित कंपनियों ने किया चयन
प्रो. प्रियंका ने मुताबिक इस वर्ष का भर्ती अभियान हाइब्रिड मोड में आयोजित किया गया था। इसमें 180 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां शामिल हुई। जिसमें एक्सेंचर, अदानी ग्रुप, आदित्य बिड़ला ग्रुप, एडोब, अमेज़ॅान, अमेरिकन एक्सप्रेस जैसे प्रसिद्ध लीगेसी रिक्रूटर्स ने विभिन्न उद्योगों में कई तरह की भूमिकाएं पेश कीं। इसके अलावा, एथर एनर्जी, बीपीसीएल, क्रिसिल, डीबीएस बैंक, जीएमआर ग्रुप, एचपीसीएल, जेविस, जेफरीज, लावा, मार्श मैक्लेनन, मारुति सुजुकी, मैनकाइंड फार्मा, और वॉलमार्ट सहित कई पहली बार भर्ती करने वाले रिक्रूटर्स ने भी इस साल के प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed