फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   For me, BJP means a corrupt and oppressive party: Akhilesh.

Lucknow News: भाजपा मायने भ्रष्ट जुल्मी पार्टी ः अखिलेश

Thu, 06 Aug 2026 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
For me, BJP means a corrupt and oppressive party: Akhilesh.
सपा मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते  सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। -अमर उजाला
लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र की जयंती पर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भाजपा को भ्रष्ट जुल्मी पार्टी करार दिया। यह कार्यक्रम प्रदेश सपा मुख्यालय पर आयोजित किया गया, क्योंकि जनेश्वर मिश्र पार्क में अनुमति नहीं मिली।
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में हर वर्ग पीड़ित है। उन्होंने जनेश्वर मिश्र के मिशन को पूरा करने का संकल्प लिया। सपा सरकार में उनके नाम पर सबसे बड़ा पार्क बनाया गया था। अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और ब्राह्मणों पर अत्याचार कर रही है। उन्होंने शंकराचार्य को अपमानित करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा पर प्रभु श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा चोरी करने का महापाप करने का आरोप लगाया। चोरी पकड़े जाने पर छोटे कर्मचारियों को जेल भेजा गया, जबकि बड़े लोग शामिल थे। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव में राम धन की चोरी करने वालों को हरा देगी।
विज्ञापन

अखिलेश ने कहा कि लखनऊ-कानपुर की 63 किलोमीटर सड़क चार हजार करोड़ रुपये से अधिक में बनी, पर उद्घाटन के बाद ही टूट गई। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे की 90 किलोमीटर सड़क पर सात हजार करोड़ रुपये लुटा दिए गए। उन्होंने पुलिस पर झूठे मुकदमों में फंसाने और सरकारी अस्पतालों में इलाज न मिलने का आरोप लगाया। मिलावटी पेट्रोल से गाड़ियां खराब होने की बात भी कही। भाजपा सरकार द्वारा समाप्त की गई महापुरुषों की छुट्टियां फिर से लागू करने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह ने जनेश्वर मिश्र के बताए रास्ते पर चलने को सच्ची श्रद्धांजलि बताया। नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय ने 2027 में भाजपा सरकार को हटाकर सपा सरकार बनाने का आह्वान किया। सांसद सनातन पांडेय ने कहा कि लोगों का उत्साह समाजवादी सरकार बनने का संकेत दे रहा है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. अभिषेक मिश्रा और मणींद्र मिश्रा ने किया। इस अवसर पर काशी के श्रीराम जानकी डमरू दल सेवा समिति के 15 बटुकों ने डमरू वादन किया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed