फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   for kgmu vc post battle begins

केजीएमयू कुलपति पद के लिए जोर आजमाइश तेज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 03:05 AM IST
विज्ञापन
for kgmu vc post battle begins
लखनऊ। केजीएमयू कुलपति पद के लिए प्रदेशभर के डॉक्टरों के बीच जोर आजमाइश तेज हो गई है। स्क्रीनिंग कमेटी की पहली बैठक में छह नाम फाइनल किए गए हैं। अब इन नामों पर राज्यपाल की मौजूदगी में विचार विमर्श किया जाएगा। अंतिम दौर में सभी वरिष्ठ डॉक्टर खुद का नाम आगे करने के लिए शासन से लेकर सत्ता तक एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। केजीएमयू के कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो गया था, लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए राजभवन ने तीन माह के लिए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया था। अब जुलाई में उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है। इसे देखते हुए नए कुलपति चयन की कवायद तेज कर दी गई है। कुलपति के लिए देशभर से करीब 37 लोगों ने आवेदन किया था। स्क्रीनिंग कमेटी की पहली बैठक के बाद नाम सूचीबद्ध किए गए हैं। इसमें केजीएमयू, पीजीआई, लोहिया संस्थान के अलावा एक नाम दूसरे जिले का भी बताया जा रहा है। इन नामों को राजभवन भेजा गया है। राज्यपाल की संस्तुति और विचार विमर्श के बाद अंतिम सूची तैयार की जाएगी। पर्दे के पीछे से हो रही टांग खिंचाई खास बात यह भी है कि इस सूची में शामिल प्रोफेसर अपने खास लोगों के जरिए एक-दूसरे की कमियां उजागर करने में जुटे हुए हैं। कोई पूर्ववर्ती कार्यकाल के दौरान बैठाई गई जांच से संबंधित दस्तावेज नेताओं से लेकर मंत्रियों के यहां भेज रहा है तो कोई शैक्षिक डिग्री में मौजूद कमियों को उजागर करने में जुटा है। इतना ही नहीं शासन सत्ता में बैठे आकाओं के साथ ही कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों के दरबार में भी हाजिरी लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed