फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   for ias officers get new responsibility in up

अखिलेश ने बदले चार बड़े नौकरशाह

Tue, 31 Dec 2013 03:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 31 Dec 2013 03:32 PM IST
विज्ञापन
for ias officers get new responsibility in up
यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने शासन में बड़ा उलटफेर करते हुए चार बड़े नौकरशाहों को बदल दिया है।
विज्ञापन


मायावती सरकार में मुख्य सचिव रहे वरिष्ठ आईएएस अफसर अनूप मिश्र अब राजस्व परिषद के अध्यक्ष होंगे।

अभी तक मिश्र यूपी रोडवेज के अध्यक्ष और नई दिल्ली में निवेश आयुक्त भी थे।

लेकिन, अखिलेश सरकार ने उनसे रोडवेज अध्यक्ष का काम वापस ले लिया है।

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बीएस भुल्लर को परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव का दायित्व के साथ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभाव भी सौंप दिया गया है।


इसके अलावा, उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी, लखनऊ के महानिदेशक केके सिन्हा को राज्य सतर्कता आयोग एवं प्रशासनाधिकरण-1, उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाया है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के प्रमुख सचिव नेतराम को भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

अब नेतराम अपनी वर्तमान जिम्मेदारी के साथ उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंध अकादमी के महानिदेशक की जिम्मेदारी वहन करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed