फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   food will be available on demand in shatabdi express

शताब्दी एक्सप्रेस में मांग पर ही मिलेगा खाना, टिकट से हटा कैटरिंग चार्ज

Fri, 11 Sep 2020 10:52 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 11 Sep 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
food will be available on demand in shatabdi express
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

शताब्दी एक्सप्रेस में अब खान-पान का सामान ऑन डिमांड ही मिलेगा। टिकट से कैटरिंग चार्ज भी हटा दिया गया है। यह 160 से 190 रुपये तक था। मालूम हो कि लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस (02003) दोपहर 3.35 बजे चलकर रात 10:15 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी।

विज्ञापन


वापसी में ट्रेन (02004) नई दिल्ली से सुबह 6.10 बजे चलकर लखनऊ जं. 12.45 बजे पहुंचेगी।  कोरोना के चलते शताब्दी एक्सप्रेस को बंद किया गया था। ट्रेन में यात्रियों को खान-पान का सामान आईआरसीटीसी की ओर से उपलब्ध कराया जाता था। टिकट में कैटरिंग चार्ज यात्रियों से लिया जाता था।
विज्ञापन


अब ट्रेन में खान-पान का सामान ऑन डिमांड ही उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसे में कैटरिंग चार्ज को टिकट से हटा दिया गया है। ट्रेन में सिर्फ पीने का पानी ही उपलब्ध कराया जाएगा। 12 सितंबर को नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस की चेयर कार का किराया 695 रुपये है, जिसमें 40 रुपये रिजर्वेशन चार्ज, 45 रुपये सुपर फास्ट चार्ज और 39 रुपये जीएसटी लिया जा रहा है। कैटरिंग चार्ज नहीं लिया जा रहा है। शताब्दी में एसी फर्स्ट कम सेकेंड क्लास, एसी एग्जीक्यूटिव, कुर्सीयान और वातानुकूलित कुर्सीयान के कोच रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed