फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Food distribution of PDS from today to March 18, corn, kerosene, gram and sugar will also be available in 26 districts

पीडीएस का खाद्य वितरण आज से 18 मार्च तक, 26 जिलों में मक्का, मिट्टी तेल, चना व चीनी भी मिलेगी

Fri, 05 Mar 2021 11:42 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 05 Mar 2021 11:42 AM IST
विज्ञापन
Food distribution of PDS from today to March 18, corn, kerosene, gram and sugar will also be available in 26 districts
PDS
प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिलों में नियमित योजना के खाद्यान वितरण के तहत 5 से 18 मार्च तक अंत्योदय तथा पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को आवश्यक वस्तुओं का वितरण कराया जाएगा। खाद्य आयुक्त मनीष चौहान ने आवश्यक वस्तुओं के वितरण के संबंध में जिलाधिकारियों व जिला पूर्ति अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


अपर आयुक्त खाद्य अनिल कुमार दुबे ने बताया कि अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 35 किलो खाद्यान (20 किलो गेहूं व 15 किलो चावल) तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किलो खाद्यान (3 किलो गेहूं व 2 किलो चावल) वितरित किया जाएगा। दोनों प्रकार के राशन कार्डधारकों को गेहूं का मूल्य 2 रुपये प्रति किलो तथा चावल का मूल्य 3 रुपये प्रति किलो की दर से दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को जनवरी से मार्च तक के लिए प्रति माह एक किलो के हिसाब से चीनी दी जाएगी। इसकी दर 18 रुपये प्रति किलो रहेगी। अंत्योदय कार्डधारकों को इस माह गेहूं, चावल व 26 चिह्नित जिलों में मक्का, मिट्टी तेल, चना व चीनी का वितरण किया जाएगा। चना, चीनी, मिट्टी तेल एवं मक्का के वितरण में पोर्टेबिलिटी की सुविधा अनुमन्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed