फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Followers reaching Taposthali from Sri Lanka, Nepal and Maharashtra

Lucknow News: श्रीलंका, नेपाल व महाराष्ट्र से तपोस्थली पहुंच रहे अनुयायी

Mon, 12 Aug 2024 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Followers reaching Taposthali from Sri Lanka, Nepal and Maharashtra
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में सोमवार को भी अनुयायियों का तांता लगा रहा। श्रीलंका से 140, नेपाल से 10, महाराष्ट्र से 125 व अन्य 40 अनुयायियों ने तपोस्थली पहुंच कर जेतवन स्थित गंध कुटि पर अपने रीति रिवाज में प्रार्थना किया। इस दौरान बौद्ध भिक्षुणी सुमेदा थेरो के नेतृत्व में बौद्ध सभा का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

बौद्ध सभा के दौरान बौद्ध भिक्षुणी सुमेदा थेरो ने कहा कि बुद्ध के अनुसार मानव जीवन दुखो से परिपूर्ण है। उन्होंने जन्म और मरण के चक्र को दुखों का मूल कारण माना। और बताया कि किसी भी धर्म का मूल उद्देश्य मानव को इस जन्म और मृत्यु के चक्र से छुटकारा दिलाना होना चाहिए। कहा कि अहिंसा, सत्य, अस्तेय (चोरी न करना), अपरिग्रह (किसी प्रकार कि संपत्ति न रखना), मध सेवन न करना, असमय भोजन न करना, सुखप्रद बिस्तर पर नहीं सोना, धन संचय न करना, स्त्रियों से दूर रहना, नृत्य गान आदि से दूर रहना। इसके बाद सभी उपासकों ने तपोस्थली का भ्रमण किया। इस मौके पर काफी संख्या में उपासक उपासिकाएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed