फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Follow Kovid-19 protocol on festivals: Yogi

त्योहारों पर कराएं कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन : योगी

Mon, 26 Oct 2020 11:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 26 Oct 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Follow Kovid-19 protocol on festivals: Yogi
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आने वाले त्योहारों के दौरान कोविड-19 के प्रोटोकॉल तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के मामलों में निरंतर कमी आ रही है। इसके बावजूद सतर्कता और सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग व सर्विलांस की व्यवस्था को लगातार प्रभावी बनाए रखने के भी निर्देश दिए। वे सोमवार को अपने आवास पर कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से संबंधित प्रशिक्षण निरंतर संचालित किए जाएं ताकि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित कार्मिक उपलब्ध रहें।
विज्ञापन


टेस्टिंग की कार्यवाही पूरी क्षमता से संचालित की जाए। जांच में एक तिहाई आरटीपीसीआर और दो तिहाई रैपिड एंटीजन टेस्ट की व्यवस्था को बनाए रखा जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों के प्रभावी उपचार के लिए वर्चुअल आईसीयू की व्यवस्था को कार्यशील रखा जाए। इसमें सभी मेडिकल कॉलेजों को एसजीपीजीआई लखनऊ से तथा अन्य चिकित्सालयों को केजीएमयू से जोड़कर रखा जाए। उन्होंने रिकवरी दर को लगातार बेहतर बनाने एवं सीएफआर दर को न्यूनतम करने के लिए समुचित उपाय करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed