{"_id":"678abe2c82a72ddc8d09abbc","slug":"fog-stopped-the-speed-of-trains-and-flights-of-planes-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1039919-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार और विमानों की उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार और विमानों की उड़ान
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार रोक दी है और उड़ानें भी लेटलतीफी का शिकार हो रही हैं। हालांकि, पिछले दिनों की तुलना में यह लेटलतीफी कम ही रही। वीआईपी ट्रेनों सहित लंबी दूरी की ट्रेनें देरी की शिकार हुईं। इससे यात्री परेशान दिखे।
अमौसी एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह कोहरा होने से इंस्ट्रूमेंटल लैंडिंग सिस्टम कैट-3बी की मदद से विमानों की लैंडिंग व टेकऑफ में मदद मिली। दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-6258, लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की आईएक्स-119, लखनऊ से मुंबई 6ई-6166 और लखनऊ से हैदराबाद जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की आईएक्स-2816 आदि आधे से एक घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन
12332 हिमगिरी एक्सप्रेस, 12876 नीलांचल एक्सप्रेस, 04255 प्रयागराज संगम लखनऊ एक्सप्रेस, 12203 अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस, 14674 शहीद एक्सप्रेस, 54253 प्रयागघाट लखनऊ एक्सप्रेस दो-दो घंटे, 04217 वाराणसी लखनऊ स्पेशल साढ़े तीन घंटे, 51813 झांसी लखनऊ पैसेंजर ढाई घंटे, 13238 कोटा पटना एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, 14241 नौचंदी एक्सप्रेस दस घंटे लेट रही।
विज्ञापन
15705 चंपारण हमसफर एक्सप्रेस पांच घंटे, 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस ढाई घंटे, 19305 कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस तीन घंटे, 15744 फरक्का एक्सप्रेस तीन घंटे, 12232 चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस तीन घंटे, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, 12372 हावड़ा साप्ताहिक सुपरफास्ट चार घंटे, 12230 लखनऊ मेल आधे घंटे, 12430 एसी सुपरफास्ट सवा घंटे, 12004 शताब्दी एक्सप्रेस पचास मिनट, 82501 तेजस एक्सप्रेस सवा घंटे लेट रही।