{"_id":"2972eb1b03545afba58a5adcfaa282a0","slug":"fm-in-city-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एफएम पर बजेगा बस ड्राइवर और कंडक्टर का बाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एफएम पर बजेगा बस ड्राइवर और कंडक्टर का बाजा
नरेश शर्मा/लखनऊ
Updated Thu, 21 Nov 2013 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप संगीत सुनने के शौकीन हैं और अक्सर बस से यात्रा करनी पड़ती है तो आपके लिए खुशखबरी है।
विज्ञापन
अब एफएम का लुत्फ आप बस में भी उठा सकेंगे।
खास बात है कि सिर्फ गाने ही सुनने को नहीं मिलेंगे बल्कि बस के आवागमन की जानकारियां भी मिलेंगी।
इतना ही नहीं ड्राइवर और कंडक्टर यदि अभद्रता करें तो इसकी शिकायत भी आप रेडियो जॉकी से कर सकेंगे।
परिवहन निगम ने यह कदम बसों की समय-सारणी का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए उठाया है।
निगम की एआईआर एफएम और रेडियो सिटी पर समय-सारणी को प्रसारित करने के लिए बातचीत चल रही है।
इस सिलसिले में एआईआर एफएम और रेडियो सिटी को प्रस्ताव भी दिए जा चुके हैं।
इसमें एआईआर एफएम और निगम के बीच करीब-करीब सहमति बन चुकी है। वहीं रेडियो सिटी से बातचीत निर्णायक मोड़ पर है।
निगम की संचालन इकाई के अधिकारी ने बताया कि लखनऊ के आलमबाग एवं कैसरबाग अड्डे से संचालित होने वाली 550 बसों में सबसे पहले रेडियो सिटी एफएम पर समय-सारणी गूंजेंगी।
इसके लिए इन बसों में रेडियो सेट लगाया जाएगा, इससे सफर करने वाले यात्री गाना सुनने के साथ-साथ यह भी जान सकेंगे कि लखनऊ से किस-किस शहर के लिए कितने-कितने बजे बस का संचालन होता है।
विज्ञापन
यहीं नहीं वॉल्वो की किस रूट की बस में कितनी सीट खाली हैं, उनका भी प्रसारण होगा।
सफर के दौरान कंडक्टर किराया लेकर टिकट न दे और ड्राइवर मनमाने तरीके से बस का संचालन कर रहा तो सीधे रेडियो जॉकी से उसकी अभद्रता के बारे में बता सकेंगे।
रेडियो जॉकी के माध्यम से ऐसी सूचना मिलने पर कंडक्टर एवं ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
छह माह में सभी बसें एफएम सेट से लैस
परिवहन निगम की कुल 8500 बसों में छह महीने के भीतर एआईआर एफएम सेट लगाने का काम पूरा हो जाएगा।
एआईआर एफएम सेट के माध्यम से यात्रियों को कानपुर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, गाजियाबाद, मेरठ, बरेली, मुरादाबाद, इलाहाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, फैजाबाद आदि परिक्षेत्र से चलने वाली बसों के रूट और समय-सारणी की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन