फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   flyover design changed

आईआईएम तिराहा के फ्लाईओवर का डिजाइन बदला, बिठौली क्रॉसिंग की खत्म होगी दिक्कत

Mon, 28 Sep 2020 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
flyover design changed
आईआईएम तिराहे के फ्लाईओवर का डिजाइन बदला
विज्ञापन

बिठौली क्रॉसिंग की खत्म होगी दिक्कत, एनएचएआई की टीम ने किया निरीक्षण
जानकीपुरम विस्तार और जानकीपुरम की करीब तीन लाख की आबादी को राहत देने के लिए सीतापुर रोड पर आईआईएम तिराहे के फ्लाईओवर का डिजाइन बदला गया है। लूप डिजाइन के इस फ्लाईओवर से अब मड़ियांव व हरदोई रोड की ओर से आने वाले ट्रैफिक को सीधे सीतापुर हाइवे की तरफ गुजारा जा सकेगा। इसके अलावा मड़ियांव या हरदोई तिराहे की तरफ से आने वाला ट्रैफिक भी बिठौली क्रॉसिंग होते हुए जानकीपुरम विस्तार की ओर जा सकेगा।
सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी का कहना है कि बिठौली क्रॉसिंग पर रेलवे की वजह से फ्लाईओवर या अंडरपास नहीं बन पा रहा था। इससे पूरे क्षेत्र की दिक्कत बनी थी। सीडीआरआई, एकेटीयू जैसी संस्थाएं बनने के बाद यहां अंडरपास या फ्लाईओवर की जरूरत थी। इसके लिए एनएचएआई से बात कर डिजाइन पर चर्चा हुई। उसकी तकनीकी टीम ने निरीक्षण कर डिजाइन तैयार कर भेज दिया। इस पर एनएचएआई से सैद्धांतिक सहमति भी बन गई है। अब औपचारिक अनुमति आने के बाद डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी, जिससे जल्द निर्माण हो सके।
विज्ञापन

इस तरह रहेगा डिजाइन
- हरदोई रोड से आने वाला ट्रैफिक दायीं लेन से बिठौली क्रॉसिंग के ऊपर से जानकीपुरम विस्तार और बायीं लेन से सीतापुर रोड की ओर जा सकेगा।
- मड़ियांव की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को भी इसी तरह जाना होगा।
- सीतापुर या जानकीपुरम विस्तार की ओर से आने वाला ट्रैफिक भी हरदोई रोड या मड़ियांव की तरफ जा सकेगा।
राजनाथ सिंह के हस्तक्षेप के बाद बदलाव
जानकीपुरम विस्तार संयुक्त कल्याण महासमिति के महासचिव विनय कृष्ण पांडेय का कहना है कि सांसद राजनाथ सिंह व विधायक नीरज बोरा से दिक्कत खत्म कराने को मांग पत्र दिया था। अब इसका हल निकल रहा है। इसके लिए खुद राजनाथ सिंह ने एनएचएआई से बात की, जिससे डिजाइन में बदलाव किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां बनना है फ्लाईओवर, वहां अतिक्रमण
एनएचएआई के परियोजना निदेशक एनएन गिरि का कहना है कि फ्लाईओवर को जहां से शुरू और खत्म करना है, वहां हरदोई रोड और बिठौली क्रॉसिंग पर अतिक्रमण मिला है। यहां छह मीटर तक अतिक्रमण है। अनुमति मिलने के बाद सबसे पहले इसे हटाना होगा, तभी निर्माण शुरू हो सकेगा। इसमें स्थानीय प्रशासन का सहयोग चाहिए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed