फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   flyover construction delayed

2020 में टेढ़ी पुलिया फ्लाईओवर के पूरा होने पर खड़ा संकट

Fri, 02 Oct 2020 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
flyover construction delayed
इस साल टेढ़ी पुलिया फ्लाईओवर का काम पूरा होना मुश्किल
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी एनएच नई डेडलाइन का कर रहा आकलन
रिंगरोड पर बन रहे टेढ़ी पुलिया चौराहा के फ्लाईओवर का निर्माण 2020 में पूरा नहीं हो पाएगा। कोरोना के चलते करीब तीन महीने लेट हुए प्रोजेक्ट को साल के अंत तक पूरा करने की तैयारी थी। ऐसा प्रोजेक्ट पर काम धीमा होने की वजह से हो रहा है। वहीं सांसद व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के हस्तक्षेप के बाद अधिकारियों ने नई डेडलाइन का आकलन शुरू कर दिया है।
रिंगरोड पर फ्लाईओवर का निर्माण जुलाई 2019 में पीडब्ल्यूडी की नेशनल हाइवे (एनएच) डिवीजन ने शुरू किया था। 1100 मीटर लंबे इस फ्लाईओवर का निर्माण पिछले एक साल से चालू है। अभी भी यहां करीब 20 प्रतिशत काम बाकी है। इसमें रिटेनिंग वॉल, एप्रोच रोड के अलावा कुछ जगह पर गर्डर रखने का काम होना बाकी है। मुंशीपुलिया की तरफ पीडब्ल्यूडी एनएच ने अब एप्रोच रोड और रिटेनिंग वॉल का काम शुरू किया है। इसे पूरा करने और सड़क बनाने में दो महीने से अधिक का समय लग सकता है। 30 जून 2020 तक यह काम पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन कोरोना की वजह से इसे नवंबर तक पूरा करने की योजना भी बनी। लेकिन, अब इसमें और अधिक समय लग सकता है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी एनएच के अधिशासी अभियंता धर्मवीर सिंह का कहना है कि कोरोना की वजह से करीब तीन महीने तक काम प्रभावित रहा। इसकी वजह से इतना ही समय आगे खिंच रहा है। हमारी कोशिश है कि 2021 की शुरूआत में ही इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाए। टेढ़ी पुलिया की बड़ी समस्या यह है कि यहां हैवी ट्रैफिक 24 घंटे रहता है। इसके बीच ही काम करना होता है। राहत की बात यह है कि कुर्सी रोड के लिए अंडरपास के गर्डर हम पहले ही रख चुके हैं। ऐसे में इसमें अतिरिक्त समय नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की बढ़ रहीं दिक्कतें
टेढ़ी पुलिया चौराहा शहर के सबसे व्यस्त यातायात वाले चौराहों में से एक है। यहां रात के समय जहां बड़े वाहनों का ट्रैफिक बढ़ जाता है। वहीं दिन के समय छोटे वाहनों का हैवी ट्रैफिक रहता है। बिना ट्रैफिक रोके ही पीडब्ल्यूडी एनएच यहां फ्लाईओवर का निर्माण कर रहा है। लेकिंन, काम लंबा खिंचने से यहां से गुजरने वाले ट्रैफिक में फंसे लोगों को भी अधिक समय तक मुश्किल झेलनी पड़ रही है।

96 करोड़ से टेढ़ी पुलिया फ्लाईओवर का निर्माण
सीतापुर रोड से अयोध्या रोड को जोड़ने को बनी रिंगरोड को जाम से निजात दिलाने के लिए टेढ़ी पुलिया फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है। 96 करोड़ रुपये खर्च कर इसका काम पीडब्ल्यूडी की नेशनल हाइवे (एनएच) डिवीजन के पास है। दिल्ली-एनसीआर में पुल बनाने की विशेषज्ञ एजेंसी एएससी इंफ्राटेक को यह काम दिया गया है। फ्लाईओवर बनने के बाद इंजीनियरिंग कॉलेज पुल, सीतापुर रोड की तरफ से आने वाला ट्रैफिक सीधे मुंशी पुलिया की तरफ चला जाएगा। वहीं कुर्सी रोड का ट्रैफिक आगे अंडरपास से होकर गुजरेगा। इससे यहां लगने वाले जाम की स्थिति खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed