फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Flights on several routes, including Goa, may be suspended.

Lucknow News: गोवा सहित कई रूटाें की उड़ानें हो सकती हैं बंद

Tue, 19 May 2026 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Flights on several routes, including Goa, may be suspended.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। लखनऊ से गोवा सहित कई उड़ानें बंद हो सकती हैं। इंडिगो देशभर में 300 फ्लाइटों को घटाने जा रहा है। महंगे एयर टरबाइन फ्यूल के चलते ऐसा निर्णय लेना पड़ रहा है। इसका असर लखनऊ में भी पड़ेगा।
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के सूत्रों ने बताया कि जुलाई में गोवा की फ्लाइट बंद होने के आसार जताए जा रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली, मुंबई की उड़ानों के फेरे कम हो सकते हैं। एयरलाइंस की एक टीम उड़ानों को कम करने के लिए सूची बना रही है। जिन फ्लाइटों में औसत यात्रियों की संख्या कम है, उन्हें शेड्यूल से हटाने पर अधिक फर्क नहीं पड़ेगा। लखनऊ से दिल्ली के लिए दर्जनभर, मुंबई के लिए भी करीब इतनी ही , बंगलूरू के लिए नौ फ्लाइटें हैं। सूत्रों के अनुसार ऐसे रूटों पर कुछ फेरे कर करने की जद्दोजहद चल रही है। जिन रूटों पर एक या दो उड़ानें हैं, उन्हें भी बंद किया जा सकता है। कुछ समय पूर्व इंडिगो ने लखनऊ-नागपुर के बीच फ्लाइट बंद कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed