फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Flights from Lucknow to 11 cities, including Goa, will be reduced

Lucknow News: लखनऊ से गोवा सहित 11 शहरों के लिए उड़ानें घटेंगी

Fri, 19 Jun 2026 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Flights from Lucknow to 11 cities, including Goa, will be reduced
लखनऊ एयरपोर्ट। 
लखनऊ। लखनऊ से गोवा सहित 11 शहरों के लिए उड़ानों की संख्या घटेगी। एयरलाइन कंपनियों ने उन रूटों की सूची बनानी शुरू कर दी है जिन पर उड़ान की संख्या घटानी है। ऐसा महंगे ईंधन व यात्रियों की कम संख्या के कारण किया जा रहा है।
विज्ञापन



पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण पेट्रोल-डीजल सहित विमान के ईंधन की कीमतें आसमान पर पहुंच चुकी हैं। लखनऊ से कई शहरों की उड़ानों को यात्री भी कम मिल रहे हैं। इससे एयरलाइनों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार में एयरलाइंस अब 11 शहरों के लिए अपने उड़ानों की आवृत्ति कम करने की तैयारी में हैं। हालांकि, इनमें कई रूट ऐसे हैं, जहां विमान सेवाएं सीमित हैं। वहां संख्या कम होने पर यात्रियों को आवाजाही में मुश्किलें पेश आएंगी। लखनऊ से अभी प्रतिदिन करीब 140 विमानों की आवाजाही है।
विज्ञापन


इन शहरों के लिए बाधित होंगी विमान सेवाएं
सूत्रों के अनुसार लखनऊ से गोवा, नवी मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, पटना, बंगलूरू, रांची, देहरादून, जयपुर, अहमदाबाद व चेन्नई आदि शहरों के लिए विमान सेवाओं की संख्या कम करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन रूटों पर ठप हो सकती हैं सीधी उड़ान सेवाएं
लखनऊ से नवी मुंबई, अहमदाबाद के लिए एक-एक ही विमान सेवा है। गोवा के लिए भी सीमित उड़ानें हैं। इनके बंद होने से यात्रियों के पास कनेक्टिंग विमानों का ही सहारा रह जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed