फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   flight landing at lucknow airport due to zero visibility

लखनऊ में उतरे 20 विमान, 5000 यात्री फंसे

Mon, 06 Jan 2014 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 06 Jan 2014 11:04 AM IST
विज्ञापन
flight landing at lucknow airport due to zero visibility

दिल्ली में घने कोहरे के चलते जीरो विजिबिलिटी होने से रविवार रात कई

विज्ञापन
विमानों की लैंडिंग लखनऊ एयरपोर्ट पर करानी पड़ी।

देर रात तक लखनऊ एयरपोर्ट पर 20 विमान उतर चुके थे। इनमें 6 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के अलावा 14 घरेलू उड़ानें रही। 24 विमानों की क्षमता वाले एअरपोर्ट पर 20 फ्लाइटों की लैंडिंग से हंगर एरिया, टैक्सी एरिया खचाखच भर गया।

एयरपोर्ट पर 4 से 5 हजार विमान यात्रियों के अचानक उतरने से अफरा-तफरी मच गई।

विमान कंपनियों ने आनन-फानन में नोटिस जारी कर अपने सभी कर्मियों को वापस बुला लिया। इस बीच लखनऊ से दिल्ली जाने वाली 6 फ्लाइटों को रद्द कर दिया गया।


दिल्ली समेत आसपास के इलाकों रविवार शाम अचानक घना कोहरा छा गया। इसके चलते रात 8 बजे विजिबिलिटी शून्य हो गई।

इसके चलते दिल्ली एटीसी ने दिल्ली आने वाली तमाम फ्लाइटों को नजदीक होने और तकनीकी रूप से सुविधाजनक होने केचलते विमानों को लखनऊ एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया।

लखनऊ में रात 8 बजे के आसपास पहली फ्लाइट उतारे जाने केबाद अचानक से यहां दिल्ली जाने वाली फ्लाइटों को उतारे जाने का सिलसिला तेज हो गया।

देर रात तक यहां दिल्ली जाने वाली 6 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइटों के साथ 14 घरेलू फ्लाइटें भी उतार दी गई। लखनऊ से दिल्ली को रवाना हुई 6 फ्लाइटें भी इसमें शामिल रहीं। इन्हें दिल्ली जाते समय आधे रास्ते से ही वापस आना पड़ा।

यहां लैंडिंग के बाद इन उड़ानों को रद्द कर दिया गया। चंद घंटों में ही 20 विमानों केउतारे जाने के चलते अमौसी एयरपोर्ट का हंगर एरिया (जहां विमान पार्क होते हैं), टैक्सी एरिया फुल हो गया।

जबकि कुछेक विमान रन-वे के आसपास भी पार्क कराये गये। तीन-चार घंटों में अमौसी एयरपोर्ट पर 20 विमानों के 4-5 हजार यात्रियों के उतारे जाने से यहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में विमान कंपनियों ने यात्रियों की देखभाल के लिये अपने कर्मचारियों नोटिस देकर वापस बुलाया।


लखनऊ से जाने वाली फ्लाइट रद्द

दिल्ली एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण लखनऊ आने वाली विमान रविवार को बुरी तरह प्रभावित रहे। सुबह दिल्ली से आने वाला एक विमान रद्द कर दिया गया जबकि लखनऊ से भी दिल्ली जाने वाला विमान रवाना नहीं हो सका।

सुबह दस बजे के बाद से विमानों के लखनऊ आने का सिलसिला शुरू हुआ।

मुंबई से दिल्ली होते हुए सुबह 06:15 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे आने वाली इंडिगो एयरलाइंस का विमान 9 डब्ल्यू-303 कोहरे के कारण रविवार को नहीं आ सका। इस कारण लखनऊ से 06:45 बजे दिल्ली जाने वाले विमान 9 डब्ल्यू-304 को भी निरस्त कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed