फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Flight from Delhi to Lucknow diverted to Ayodhya

Lucknow News: दिल्ली से लखनऊ आ रहा विमान अयोध्या डायवर्ट

Thu, 09 Jul 2026 02:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Flight from Delhi to Lucknow diverted to Ayodhya
चाैधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट। 
लखनऊ। बुधवार को हुई तेज बारिश व खराब मौसम का असर चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी देखने को मिला। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक खराब मौसम के कारण दिल्ली से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट (6ई-5206) को लखनऊ में उतरने की अनुमति नहीं मिल सकी। विमान को अयोध्या डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन



यह विमान अपने निर्धारित समय दोपहर 2:30 बजे लखनऊ पहुंचता है लेकिन बुधवार को देरी के चलते विमान को दोपहर 3:20 बजे उतरना था। हालांकि एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने कम दृश्यता व लगातार हो रही भारी बारिश के चलते विमान की लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। इसके बाद विमान को अयोध्या एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। इस विमान में 152 यात्री और छह क्रू सदस्य सवार थे। सूत्रों ने बताया कि विमान के सुरक्षित अयोध्या पहुंचने की सूचना है। एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि मौसम सामान्य होने के बाद ही आगे की उड़ान संचालन संबंधी निर्णय लिया जाएगा। वहीं खराब मौसम के चलते अन्य उड़ानों के संचालन पर भी आंशिक असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed