{"_id":"60fdbf578ebc3e584527b1bd","slug":"flight-for-raipur-will-begin-from-5-august-lucknow-news-lko5884756114","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : पांच से शुरू होगी रायपुर की फ्लाइट, आम्रपाली सहित कई ट्रेनें आज से बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : पांच से शुरू होगी रायपुर की फ्लाइट, आम्रपाली सहित कई ट्रेनें आज से बहाल
Mon, 26 Jul 2021 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:35 AM IST
सार
इंदौर की फ्लाइट भी बहाल की जा रही है और दिल्ली व बंगलूरू के लिए भी फ्लाइट शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की दूसरी लहर लगभग खत्म होेने के बाद विमानों का कारवां धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। छत्तीसगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए पांच अगस्त से इंडिगो फ्लाइट शुरू कर रही है। वहीं, इंदौर की फ्लाइट भी बहाल की जा रही है और दिल्ली व बंगलूरू के लिए भी फ्लाइट शुरू की जा रही है। पांच अगस्त को इंडिगो की फ्लाइट 6ई-123 अमौसी एयरपोर्ट से सुबह 10.55 बजे उड़ान भरकर दोपहर 12.20 बजे रायपुर पहुंच जाएगी। फ्लाइट का किराया चार हजार रुपये के आसपास है।
विज्ञापन
वापसी में फ्लाइट संख्या 6ई-124 रायपुर एयरपोर्ट से दोपहर 12.50 बजे उड़ान भरकर दोपहर 2.15 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंच जाएगी। वापसी का किराया 4291 रुपये के आसपास है। यात्रियों को आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट लेकर जानी होगी। यही नहीं, अगर आरटीपीसीआर रिपोर्ट नहीं है और टीके की दोनों खुराक लगवा चुके हैं तो इसका कार्ड दिखाने पर भी यात्रा करने दी जाएगी। उपरोक्त दोनों नहीं होने पर एयरपोर्ट पर नि:शुल्क जांच की जाएगी।
विज्ञापन
इंदौर की फ्लाइट होगी बहाल
दो माह से बंद कई उड़ानें बहाल की जा रही हैं। इसमें इंदौर की उड़ान पहली अगस्त से दोबारा शुरू हो रही है। लखनऊ से इंदौर की सीधी उड़ान गत वर्ष सितंबर में इंडिगो ने शुरू की थी। अमौसी एयरपोर्ट से शाम 5.10 बजे इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-7299 और इंदौर से 6ई-7321 नियमित उड़ानों को बहाल कर दिया गया है। एक अगस्त से ये उड़ानें शुरू हो जाएंगी। इसी क्रम में एयर इंडिया की ओर से दिल्ली की उड़ान एआई-411 और एआई-412 बहाल की जा रही है तथा लखनऊ से बंगलूरू के बीच एआई-566 तथा बंगलूरू लखनऊ की एआई-565 भी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
आम्रपाली सहित कई ट्रेनें आज से बहाल
बिहार में दरभंगा से समस्तीपुर और मुक्तापुर से समस्तीपुर स्टेशनों के बीच बाढ़ के बाद जलस्तर कम होने के बाद निरस्त व डायवर्ट ट्रेनों को बहाल कर दिया गया है। 26 जुलाई से जयनगर अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस, दरभंगा अमृतसर व जयनगर लोकमान्य तिलक ट्रेनें पटरी पर लौट रही हैं। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि ट्रेन (05733) कटिहार से अमृतसर आम्रपाली 26 से रोजाना चलेगी। ट्रेन कटिहार से रात 10.45 बजे चलकर बाराबंकी के रास्ते बादशाहनगर रेलवे स्टेशन पर शाम 5.38 बजे, ऐशबाग में 6.10 बजे व तीसरे दिन दोपहर 12.20 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
वापसी में अमृतसर कटिहार आम्रपाली (05734) 29 जुलाई से रोज चलेगी। अमृतसर से सुबह 8.25 बजे रवाना होकर दूसरे दिन ऐशबाग रात 2.20 बजे, बादशाहनगर स्टेशन पर रात 2.42 बजे पहुंचकर कटिहार सुबह 10.10 बजे पहुंचेगी। इसी क्रम में मुरादाबाद शाहजहांपुर रेलखंड के अंतर्गत रिमॉडलिंग कार्य के चलते निरस्त चल रही लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को बहाल किया जा रहा है। ट्रेन (05011) लखनऊ जंक्शन से चंडीगढ़ के लिए 28 जुलाई से व ट्रेन (05012) चंडीगढ़ से लखनऊ जंक्शन 29 जुलाई से शुरू होगी।