फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Flag from BJP leader's vehicle torn, case registered

Lucknow News: भाजपा नेता के वाहन में लगा झंडा फाड़ा, केस

Fri, 24 May 2024 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 24 May 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Flag from BJP leader's vehicle torn, case registered
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बुधवार रात भाजपा नेता के वाहन में लगा भाजपा का झंडा फाड़ दिया गया। भाजपा नेता ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपी मारपीट करने लगे। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।मथुराखेड़ा मजरे खीरों निवासी एवं भाजपा अनुसूचित जाति के मंडल अध्यक्ष विनोद पासवान बुधवार रात करीब 9:30 बजे अपने मित्र ब्रजेश सिंह व अन्य के साथ एक कैफे में बैठे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान दुर्गाखेड़ा मजरे डुमटहर गांव निवासी सुरेंद्र यादव, सुंदरियाखेड़ा निवासी प्रमोद यादव, उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के गांव मुसईखेड़ा निवासी धीरेंद्र यादव व पूरनखेड़ा निवासी राहुल लोधी ने सड़क के किनारे खड़े चार पहिया वाहन में लगा भाजपा का झंडा फाड़ दिया।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद पासवान ने इसका विरोध किया तो चारों युवक गाली गलौज करने लगे। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र भदौरिया ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ दलित उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed