फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five-year-old girl strangled to death accused arrested

पांच साल की बच्ची की गला घोंटकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका, आरोपी गिरफ्तार 

Wed, 02 Sep 2020 02:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 02 Sep 2020 02:31 AM IST
विज्ञापन
Five-year-old girl strangled to death accused arrested
सांकेतिक तस्वीर

मवई बसंतपुर गांव में सोमवार शाम घर के बाहर खेल रही पांच साल की मासूम की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसे पड़ोसी युवक बहलाकर अपने साथ ले गया था। आरोपी ने हत्या कर शव को झाड़ियों छिपा दिया। परिवारीजनों को बच्ची का देर रात तक कोई सुराग नहीं लगा। उसका शव झाड़ियों में मिला। मृतक मासूम की मां ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया गया है। गांव में एहितयात के तौर पर कई थानों की पुलिस व पीएसी भी तैनात की गई है।

विज्ञापन


सोमवार शाम सात बजे क्षेत्र के मवई गांव में रहने वाले किसान की पांच वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच पड़ोसी राजेश की नजर उस पर पड़ी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला राजेश उसे टॉफी दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। मासूम को ले जाते हुए गांव के व पड़ोस के गांव के लोगों ने देखा था। इसकी जानकारी होने पर परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में मिला शव 
पुलिस ने बच्ची का शव आरोपी की निशानदेही पर गांव से एक किलोमीटर दूर झाड़ियों से बरामद किया है। पुलिस ने बवाल की आशंका के चलते रात में ही बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया था। थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि बच्ची के शव पर जाहिर चोट के निशान नहीं पाए गए है। रेप की स्थिति नहीं पाई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाने पर उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में थी देवी पूजा, रात में निकासी में जुटे थे लोग   
मवई गांव में सोमवार रात देवी की निकासी पूजा हो रही थी। देर शाम लगभग आठ बजे लोगों की चहल-पहल के बीच गांव के राजेश रैदास को ग्रामीणों ने बच्ची को लेकर गांव के बाहर जाते हुए देखकर पूछा कि इसे कहां लिए जा रहे हो। उसने कहा, टॉफी दिलाने लिए जा रहे हैं। उसके बाद बच्ची घर वापस नहीं आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भागने की तैयारी कर रहे राजेश को दबोच लिया। उसने हत्या करने की बात कुबूल की। मृत बच्ची की नाक से खून रिस रहा था और गले में चोट के निशान थे।   

बच्ची की मां से बदला लेने के लिए की हत्या
ग्रामीणों के मुताबिक, हत्यारे राजेश और मृतक बच्ची का घर आमने-सामने है। आरोपी की उसकी पत्नी से काफी दिनों से अनबन चल रही है जिसके कारण वह मायके में रह रही है। उसे यह शक था कि उसकी पत्नी को बच्ची की मां ने ही बहका रखा है। इसलिए उसका परिवार टूट रहा है। उसकी पत्नी मायके से वापस नहीं आ रही है। इस बात का बदला लेने के लिए उसने बच्ची की हत्या कर दी।   


 

वध के लिए जा रहे दुधारू मवेशियों से भरे ट्रक पुलिस ने पकड़े, ट्रकों से 151 मवेशी बरामद 

मलिहाबाद बूचड़ खानों में वध के लिए जा रहे दुधारू पशुओं से भरे ट्रकों को मलिहाबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर ट्रकों से बरामद मवेशियों को स्थानीय गोपेश्वर गौशाला के सुपुर्द करते हुए ट्रकों को सीज कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक सियाराम वर्मा ने बताया पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य लंगहे के निर्देशन में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लखनऊ की तरफ से आ रहे आठ ट्रकों में ठूस ठूस कर दुधारू मवेशी भरे है।

यह सभी  दुधारू मवेशी बरेली के एक अवैध स्लाटर हाउस में वध करने के लिए जा रहे है। जिसके बाद चौराहे पर बैरिकेडिंग कर ट्रकों को रोका गया और सन्देह के आधार पर चेकिंग गयी। तो सभी ट्रकों में ठूस ठूस कर काले रंग की (भैंस) मवेशी भरे थे। जिसमे दो मवेशी मृत अवस्था मे थी। ट्रक में मौजूद चालक व अन्य लोगो से मवेशियों के बारे में पूछताछ की गयी तो उन्होंने बरेली स्थित एक स्लाटर हाउस की जानकारी दी।

बरेली पुलिस से सम्पर्क करने पर जानकारी हुई कि ट्रक चालकों द्वारा बताए जा रहे स्लाटर हाउस के नाम से कोई रजिस्ट्रेशन नही है। जिसके बाद पशुक्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए। ट्रकों में सवार 17 आरोपियों को हिरासत में लेते हुए। ट्रकों से बरामद 151 मवेशी स्थानीय गौशाला के सुपुर्दगी में दे दिए गए है।
 

रेलवे अफसर की बेटी केजीएमयू में भर्ती, बच्ची की निगरानी के लिए सादे कपड़ों में महिला व पुरुष पुलिसकर्मी तैनात 

गौतमपल्ली में रेलवे बोर्ड के अधिकारी राजेश दत्त बाजपेई की बेटी को केजीएमयू में भर्ती करा दिया गया है। सोमवार रात परिवारीजन व पुलिस की एक टीम उसे लेकर केजीएमयू पहुंची। बच्ची की निगरानी के लिए सादे कपड़ों में महिला व पुरुष पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। उधर, बच्ची के जाने के बाद रेलवे अफसर की कोठी में सन्नाटा पसर गया है।

गौतमपल्ली इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश ने बताया कि जेजे बोर्ड की टीम ने बच्ची की हालत देखने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराने की स्वीकृति दी थी। सोमवार रात बच्ची को केजीएमयू में भर्ती कर लिया गया। केजीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि बच्ची को अलग कमरे में रखा गया है। चिकित्सकों की एक टीम उसकी निगरानी व देखभाल कर रही है।

बच्ची की जांचें की जा रही हैं। ताकि उसमें अवसाद और अन्य तरह की मानसिक बीमारी की वजह का पता लगाया जा सके। फिलहाल बच्ची का मन-मस्तिष्क शांत बनाए रखने के लिए उसे कुछ दवाएं दी जा रही हैं। डॉ. सुधीर ने बताया कि बच्ची अभी सामान्य रूप से लोगों से बातचीत कर रही है और भोजन-पानी भी ले रही है। दोपहर में उसने भरपूर नींद भी ली है।

जांच रिपोर्ट और बच्ची के व्यवहार का आकलन करने के बाद दवा की डोज बढ़ाई या घटाई जा सकती है। उधर, रेलवे अफसर राजेश दत्त बाजपेई की कोठी पर सोमवार रात से ही सन्नाटा पसर गया है। बच्ची के केजीएमयू में भर्ती होने के बाद वहां ठहरे रिश्तेदार चले गए हैं। मंगलवार को आने-जाने वाले भी नजर नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed