फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five thousand families reached starvation, pleaded with Chief Minister

भुखमरी पर पहुंच गए पांच हजार परिवार, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

Tue, 08 Sep 2020 08:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 08 Sep 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
Five thousand families reached starvation, pleaded with Chief Minister
बाजार में लोग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कोराना संकट के कारण पिछले छह महीने से शहर के साप्तहिक पटरी बाजार बंद हैं। अनलॉकडाउन शुरू होने के बाद से शहर में ज्यादातर पटरी बाजार खुल गए हैं मगर साप्ताहिक पटरी बाजार खोलने को लेकर कोई आदेश जारी नही हुआ है। जिससे करीब पांच हजार  परिवार परेशान हैं।
विज्ञापन


आमदनी का जरिया बंद होने से उनके सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया। जिसको लेकर अब साप्ताहिक पटरी बाजार संगठन ने मु यमंत्री से गुहार लगाई है और मांग पत्र भेजकर बाजार खोले जाने का आदेश जारी किए जाने की फरियाद की है। साप्ताहिक पटरी बाजार दुकानदार कल्याण समिति के महामंत्री मोह मद नदीम की ओर से मु यमंत्री योगी आदित्य नाथ के साथ ही उपमु यमंत्री डा. दिनेश शर्मा व प्रदेश के मु य सचिव को भी पत्र लिखा गया  है।
विज्ञापन


नदीम बताते हैं कि अनलॉक डाउन शुरू होने के बाद पूरे शहर में बाजार और पटरी बाजार खुले गए हैं। बड़ी दुकानें भी खुले गई हैं। शराब के ठेके, होटल और मॉल भी खुल गए हैं मगर शहर के साप्ताहिक बाजार नही खुल पा रहे हैं। डीएम, नगर आयुक्त से कई बार मिलकर ज्ञापन दिया गया मगर कोई सुनवाई नही है। शहर में  अलग-अलग दिन और अलग अलग क्षेत्र में पांच साप्ताहिक बाजार महानगर, सदर, अमीनाबाद, आलमबाग व नक्खास लगते हैं। हर बाजार में करीब एक हजार दुकान हैं। उन दुकानदार हैं। जिनके घर साप्ताहिक बाजारों से ही चलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह महीने हो गए बाजार बंद है। भूखमरी की नौबत आ गई है। दुकानदारों का मानिसक संतुलन बिगड़ रहा है। समझ नही आ रहा क्या करें। जिस तरह अन्य बाजारों को कोविड का पालन करते हुए खोलने की अनुमति दी गई उसी तरह साप्ताहिक  बाजारों को भी दी जाए। हम सब उसका पालन करेंगे लेकिन यदि इसी तरह बाजार बंद रहेंगे तो रोटी के लिए दुकानदार मोहताज हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed