पांच हजार कर्मचारियों की नौकरी छीनेगी सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कैबिनेट ने दस विभागों में अनुपयोगी 4797 पदों को समाप्त करने की मंजूरी दे दी है।
इनमें 1318 रिक्त पद तत्काल प्रभाव से समाप्त हो गए हैं जबकि बाकी 3479 पदों को समाप्त मानते हुए इन पर कार्यरत कर्मियों को आवश्यकता वाले दूसरे विभागों में समायोजित किया जाएगा।
बताते चलें कि विभिन्न विभागों में अनुपयोगी पदों को समाप्त करने की कार्यवाही काफी समय से लंबित थी।
कमेटी ने की सिफारिश
उच्च स्तर पर यह महसूस किया गया कि इससे जहां कर्मचारियों का समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है, वहीं राजस्व का एक बड़ा हिस्सा इनके वेतन आदि मदों पर खर्च हो रहा है।
इन अनुपयोगी पदों पर खर्च हो रही रकम के समुचित उपयोग के लिए शासन ने प्रमुख सचिव वित्त की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी गठित की थी।
कमेटी ने दस विभागों में 4797 पदों को अनुपयोगी मानते हुए इन्हें तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की सिफारिश की। मंगलवार को कैबिनेट ने चिह्नित पदों को समाप्त करने की मंजूरी दे दी।
वेबसाइट पर दी जाएगी सूचना
फैसले के अनुसार अनुपयोगी पदों पर कार्यरत कर्मचारियों की सूचना नियोजन विभाग अपनी वेबसाइट पर प्रदर्शित करेगा।
संबंधित प्रशासकीय विभाग अपने यहां रिक्त पदों को भरे जाने के लिए नियोजन विभाग की ओर से तैयार सूची से पात्र व्यक्ति का चयन कर अपने यहां स्थानांतरण/समायोजन के आधार पर तैनाती देंगे।
इस फैसले के क्रियान्वयन के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित की जाएगी जो पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेगी।