{"_id":"5b549f294f1c1bf6548b46a4","slug":"five-storey-building-collapsed-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में एक और इमारत ढही, सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश, मुआवजे की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में एक और इमारत ढही, सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश, मुआवजे की घोषणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 22 Jul 2018 08:43 PM IST
विज्ञापन
राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के शाहबेरी में 10 जुलाई को एक इमारत ढहने के बाद रविवार को जिले के मसूरी में एक और पांच मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मलबे में अभी कई और लोगों के दबे होने की आशंका है।
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए गाजियाबाद के डीएम से 24 घंटे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, साथ ही मेरठ के मण्डलायुक्त को घटना की जांच का आदेश दिया है। उन्होंने मृतकों के आश्रितों को दो लाख रुपये तो घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को बचाव एवं राहत कार्य तेजी से कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि घटना के सम्बंध में जवाबदेही तय करते हुए, दोषी व्यक्तियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की जाए। साथ ही उन्होंने दोषी बिल्डर के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिल्डिंग बनाने में खराब गुणवत्ता का सामान प्रयोग किया जा रहा था। इसके अलावा बारिश होने से हालात और खराब हो गए।