{"_id":"637b5ee2846173669f7f7adb","slug":"five-storey-building-buldozed-in-mahanagar-thana-khestra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मानचित्र के विपरीत बने पांच मंजिला अपार्टमेंट पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मानचित्र के विपरीत बने पांच मंजिला अपार्टमेंट पर चला बुलडोजर
Mon, 21 Nov 2022 04:50 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 21 Nov 2022 04:50 PM IST
सार
मानचित्र के विपरीत बनाई गई पांच मंजिला इमारत पर बुलडोजर चला दिया गया। इस संबंध में नोटिस जारी की गई थी।
विज्ञापन
ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महानगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एलडीए के प्रवर्तन दस्ते ने पांच मंजिला इमारत पर बुलडोजर चलाया। बिल्डर ने स्वीकृत मानचित्र के विपरीत उसका निर्माण करा लिया था। यह कार्रवाई दोपहर में शुरू हुई, इस दौरान दस्ते को विरोध का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन
एलडीए वीसी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि बिल्डर राहुल मिश्रा के द्वारा खुर्रमनगर में एकल आवासीय मानचित्र पर अपार्टमेंट बनाने की मंजूरी दी गई थी। मगर, बिल्डर ने सेटबैक को कवर करते हुए मनमाने तरीके से अपार्टमेंट में फ्लैट का निर्माण कर लिया।
विज्ञापन
इस सिलसिले में साल 2020 में वाद को दर्ज किया गया था। 22 मार्च 2021 को उसे ध्वस्त करने की नोटिस भी जारी की गई थी। इस आदेश के क्रम में सोमवार को अपार्टमेंट का तोड़ने का सिलसिला शुरू किया गया है।
विज्ञापन