{"_id":"6043e3ec8ebc3e59115023b5","slug":"five-smuggler-arrest-and-gold-of-1-50-crore-caught-lucknow-news-lko568281882","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्कर निकला पॉजिटिव तो खुली डेढ़ करोड़ की तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्कर निकला पॉजिटिव तो खुली डेढ़ करोड़ की तस्करी
विज्ञापन
तस्करी का सोना पकड़ा गया।
- फोटो : ??? ?????
अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने तीन किलो सोना दुबई से लखनऊ पहुंचे पांच तस्करों से बरामद किया। इसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपये है।
तस्कर सोने को रोलर स्केट्स के हत्थे, मीट कटिंग एवं मिक्सर मशीन तथा सोने के पेस्ट में ढालकर अंडरगारमेंट की इलास्टिक में छिपाकर ला रहे थे।
खास बात यह है कि जब एक आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकला तो तस्करी का राज उजागर हुआ। अब विमान के सभी यात्रियों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है और कस्टम की टीम भी कोरोना जांच करवाएगी।
कस्टम की टीम ने शुक्रवार को पांच तस्करों से 3 किलो 191 ग्राम सोना बरामद किया था। कुछ समय मामला दबाए रखने के बाद जब एक तस्कर आजमगढ़ निवासी राकेश यादव पॉजिटिव मिला तो डेढ़ करोड़ की तस्करी का मामला सामने आया।
आननफानन मामला स्वास्थ्य विभाग तक पहुंच गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि पकड़े गए पांच तस्करों में से एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
अब विमान के सभी यात्रियों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। इसके अलावा जांच टीम में शामिल अधिकारियों की भी कोरोना जांच होगी।
जाना था जेल, मिल गई बेल
तस्करों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से राकेश को कस्टम की तरफ से ही बेल मिल गई। जबकि उसके साथियों प्रदीप कुमार राय, सद्दाम शेख, शौकत अली, धर्मेंद्र यादव पर विधिक कार्रवाई होगी।