फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five schools closed, salaries stopped

Lucknow News: बंद मिले पांच स्कूल, रोका वेतन

Mon, 08 Jan 2024 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 08 Jan 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Five schools closed, salaries stopped
रायबरेली। जिला स्तरीय और ब्लाक स्तरीय टास्क फोर्स के सदस्यों व विभागीय स्तर पर कराए गए निरीक्षण में बंद मिले विद्यालयों पर अब कार्रवाई हुई है। दिसंबर में पांच स्कूल बंद मिले थे। इन स्कूलों में कार्यरत स्टाफ का जनवरी महीने का वेतन रोक दिया गया है। यह कार्रवाई बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने की। उन्होंने स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


दिसंबर महीने में प्रेरणा पोर्टल पर हुए निरीक्षण की समीक्षा की गई। इसमें बंद मिले स्कूलों की सूची तैयार करने के बाद वेतन रोकने की कार्रवाई की गई। बीएसए ने बताया कि 9 दिसंबर को जिला समन्वयक (एमआईएस) अविलय सिंह के निरीक्षण में हरचंदपुर विकास क्षेत्र का प्राथमिक विद्यालय पूरे गुलाब सिंह बंद मिला था।
विज्ञापन

इसी तरह एसडीएम के निरीक्षण में 26 दिसंबर को डलमऊ विकास क्षेत्र का कंपोजिट विद्यालय कंधरपुर, बीडीओ के निरीक्षण में 23 दिसंबर को रोहनिया विकास क्षेत्र का प्राथमिक विद्यालय मतरमपुर, मेडिकल अफसर के निरीक्षण में 23 दिसंबर को रोहनिया विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय धमौली व नेकनामपुर बंद मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि इन विद्यालयों के उन सभी स्टाफ का वेतन रोका गया है, जो निरीक्षण वाले दिन स्वीकृत अवकाश पर नहीं थे।
चोरी-छिपे राशन ले जाने के आरोप में शिक्षक निलंबित
रायबरेली। डलमऊ विकास क्षेत्र के तेरुखा स्थित परिषदीय विद्यालय से मध्याह्न भोजन का राशन चोरी-छिपे ले जाने के आरोप में उसी विद्यालय के शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। यह मामला पिछले महीने का है। राशन ले जाते हुए शिक्षक (प्रभारी प्रधानाध्यापक) का वीडियो वायरल हुआ था।

शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ जांच कराई गई थी। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है। जिला समन्वयक (एमडीएम) विनय कुमार तिवारी ने बताया कि तेरुखा के शिक्षक सर्वेश कुमार को चोरी-छिपे राशन ले जाने के आरोप में निलंबित किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed