फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five players from UP selected for the senior national camp.

Lucknow News: सीनियर नेशनल कैंप में यूपी के पांच खिलाड़ियों का चयन

Tue, 07 Jul 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Five players from UP selected for the senior national camp.
आमिर अली
लखनऊ। अन्य खेलों से इतर उत्तर प्रदेश में हॉकी का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। हॉकी इंडिया की ओर से साई सेंटर बंगलूरू में सात जुलाई से शुरू होने वाले सीनियर राष्ट्रीय कैंप में यूपी के पांच खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। लंबे अंतराल के बाद यूपी के पांच खिलाड़ियों की सीनियर कैंप में एंट्री हुई है।
विज्ञापन

चयनितों में लखनऊ के शारदानंद और आमिर अली को पहली बार सीनियर कैंप में मौका मिला है। अन्य खिलाड़ियों में स्टार भारतीय खिलाड़ी राजकुमार पाल और उत्तम सिंह (दोनों करमपुर) विष्णुकांत सिंह (अटगांवा) काे भी शामिल किया गया है। 31 जुलाई तक चलने वाले कैंप में देश के चुनिंदा 40 खिलाड़ियों को स्पेशल ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत चुना गया है। हॉकी विश्वकप और एशियन गेम्स की तैयारियों के लिए इस कैंप का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

इसमें खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा और भारतीय हॉकी टीम को अंतिम रूप दिया जाएगा। अभी तक मिडफील्डर राजकुमार पाल स्थायी रूप से भारतीय टीम का हिस्सा हैं, जबकि उत्तम सिंह और विष्णुकांत सिंह पहले भी सीनियर नेशनल कैंप में भाग ले चुके हैं। नए खिलाड़ियों के रूप में शामिल लखनवी ड्रैग फि्लकर शारदानंद तिवारी और डिफेंडर आमिर अली जूनियर टीम से लंबे समय से जुड़े थे। टीम से किए प्रदर्शन के आधार पर दोनों को पहली बार सीनियर नेशनल कैंप में शामिल किया गया है। कैंप में सीनियर खिलाड़ियों के बीच रहकर उन्हें काफी सीखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Iयूपी की हॉकी स्वर्णिम इतिहास को दोहरा रही है। जूनियर और सब जूनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन के बाद सीनियर वर्ग में भी खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ रहे हैं। विश्वकप और एशियाई खेलों के लिए लगे कैंप में यूपी के पांच खिलाड़ियों को मौका मिलना बड़ी उपलब्धि है। कैंप में पांचों खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है, ताकि भारतीय टीम में जगह बनाने की उनकी दावेदारी और मजबूत हो सके। - आरपी सिंह (खेल निदेशक, यूपी)I

आमिर अली

आमिर अली

आमिर अली

आमिर अली

आमिर अली

आमिर अली

आमिर अली

आमिर अली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed