फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five people of a family died in roof collapsing

यूपी: छत ढहने से मरे एक ही परिवार के 5 लोग

Fri, 03 Apr 2015 03:22 PM IST
Updated Fri, 03 Apr 2015 03:22 PM IST
विज्ञापन
Five people of a family died in roof collapsing

शुक्रवार की भोर आए भीषण आंधी तूफान में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छत व दीवार ढहने से हादसे हुए। सतरिख थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के एक मासूम सहित पांच लोगों की छत के नीचे दब कर मौत हो गई।

विज्ञापन


जबकि घुंघटेर थाना क्षेत्र व मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में दीवार ढहने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। आंधी तूफान से कई जगहों पर पेड़ ढह गए तो होर्डिंग व टिन शेड भी उड़ गए।
विज्ञापन


कई जगहों पर विद्युत तार टूट गए जिससे पूरे जनपद की बिजली गुल हो गई। सतरिख प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम भिटौली कला में शुक्रवार की भोर करीब 4.30 बजे आई भीषण आंधी तूफान में शमशाद (58) का कच्चा मकान भरभरा कर ढह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मलबे के नीचे दबे एक ही घर के पांच लोग

Five people of a family died in roof collapsing

जिसमें कमरे के अंदर सो रहे शमशाद, इनकी बहू रेहाना (28) पत्नी शीबू, पुत्री रेशमा (18), पौत्री तानिया (8) पुत्री दिलशाद व पौत्र शादाब (2) पुत्र शीबू मलबे के नीचे दब गए। घर के बाहर सो रहे शीबू (30) व इसी पुत्री सानिया (5) चोटिल हो गए।

मकान ढहने पर घायल शीबू ने शोर मचाया। जिस पर ग्रामीण दौड़े। मकान का मलबा हटा कर उसमें दबे लोगों को निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घायलों को सीएचसी सतरिख में भर्ती कराया गया।हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से गांव में सन्नाटा है। परिवार में कोहराम मचा है।

पक्की दीवार ढही, परिवार के तीन लोग घायल

Five people of a family died in roof collapsing

वहीं घुंघटेर थाना क्षेत्र के ग्राम भदेसिया निवासी गुड्डू (35), इसकी पत्नी गुडिया (32) व छोटा भाई राजकुमार (30) घर में पक्की दीवार पर रखे टिन शेड के नीचे सो रहे थे। शुक्रवार की भोर करीब साढ़े चार बजे आई आंधी तूफान में टिन शेड उड़ गई। जिससे दीवार ढह गई।

जिसके मलबे में गुड्डू, गुडिय़ा व राजकुमार दब गए। शोर सुनकर ग्रामीण व परिवारीजन जमा हो गए घायलों को मलबे से निकाला और उन्हें सीएची घुंघटेर से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

मोहम्मदपुर खाला प्रतिनिधि के अनुसार थाना व कस्बा मोहम्मदपुर खाला निवासी मिश्रीलाल पुत्र परशुराम की झोपड़ी पर घर के सामने लगा पेड़ आंधी में गिर गया। जिसमें मिश्रीलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजन उसे सीएचसी सूरतगंज ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed