फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five parks to be developed in the Eastern Assembly constituency at a cost of 55 lakh.

Lucknow News: 55 लाख से होगा पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में पांच पार्कों का विकास

Tue, 21 Jul 2026 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Five parks to be developed in the Eastern Assembly constituency at a cost of 55 lakh.
विकास कार्यों का ​शिलान्यास करते विधायक।
लखनऊ। पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओपी श्रीवास्तव ने सोमवार को क्षेत्र में पांच पार्कों के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन कार्यों पर 55 लाख रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


जिन पार्कों में विकास कार्य कराए जाएंगे, उनमें हनुमंत पार्क, गायत्री पार्क और शांति पार्क शामिल हैं। हनुमंत पार्क में स्थायी मंच, बाउंड्री वॉल की रंगाई-पुताई और पाथवे मरम्मत पर 9.87 लाख रुपये खर्च होंगे। गायत्री पार्क में डेकोरेटिव लाइट, झूले और सुंदरीकरण के लिए 8.51 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। शांति पार्क में सुंदरीकरण, कॉर्नर शेड और आरसीसी छतरी निर्माण पर 9.71 लाख रुपये का व्यय होगा। इसके अतिरिक्त, एकता पार्क में सुंदरीकरण और ओपन जिम की स्थापना पर 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यूनीक पार्क में बाउंड्री वॉल की रंगाई-पुताई, पाथवे नवीनीकरण, झूले और आधुनिक प्रकाश व्यवस्था के लिए 17 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed