{"_id":"5ea894568ebc3e9028289bdf","slug":"five-new-corona-patients-in-lucknow34","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में पांच और में हुई कोरोना की पुष्टि, लालबाग में सब्जी वाला भी संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में पांच और में हुई कोरोना की पुष्टि, लालबाग में सब्जी वाला भी संक्रमित
Wed, 29 Apr 2020 02:08 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी में मंगलवार को पांच नए कोरोना पॉजिटिव मिले। संक्रमण की चपेट में आई केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर की नर्स की मां में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। नक्खास निवासी नर्स के दो पड़ोसी भी संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं लालबाग व तेलीबाग इलाके के एक-एक शख्स में संक्रमण की पुष्टि हुई है। लालबाग इलाके में संक्रमित पाया गया शख्स सब्जी विक्रेता बताया जा रहा है। लालबाग इलाके में कोरोना का यह पहला केस है।
विज्ञापन
तेलीबाग निवासी की निजी पैथोलॉजी में जांच के बाद कोरोना की पुष्टि हुई है। सीएमओ दफ्तर से मिली जानकारी के मुताबिक निजी पैथोलॉजी वाले मरीज की फिर से जांच करवाई जाएगी। बहरहाल पांचों को रामसागर मिश्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन