फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   five more GRP jawans along with one rpf jawan found corona positive in lucknow

पांच और जीआरपी जवान समेत एक आरपीएफ जवान कोरोना संक्रमित, थाने में मचा हड़कंप

Fri, 29 May 2020 12:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 29 May 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
five more GRP jawans along with one rpf jawan found corona positive in lucknow
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को पांच और जीआरपी सिपाहियों के अलावा एक आरपीएफ का जवान भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। यहां अब तक नौ जीआरपी जवान संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। इससे जीआरपी थाने में हड़कंप मचा है। थाने के 27 लोगों का स्टाफ  क्वारंटीन किया गया है।

विज्ञापन

 

अब तक 68 जीआरपी सिपाही क्वारंटीन किए जा चुके हैं। गुरुवार को राजधानी में कोरोना के कुल 17 मरीज मिले हैं। राजधानी में मिले नए मरीजों में पांच जीआरपी के सिपाही, एक आरपीएफ का जवान के अलावा दो सदर के निवासी समेत सात स्थानीय लोग, दो प्रवासी और दो गैर जनपद के मरीज शामिल हैं।

विज्ञापन

 

इस तरह से राजधानी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 379 हो गई है। इसमें से 282 राजधानी के मूल निवासी हैं। 12 दिन तक सदर क्षेत्र में कोरोना का कोई नया मरीज न मिलने से राहत की सांस ले रहे जिला प्रशासन के लिए एक बार फिर से मुसीबत ने दस्तक दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 गुरुवार को यहां दो नए मरीज मिले। खास बात यह है कि ये दोनों मरीज सदर के नए इलाके वाल्मीकि विहार से हैं जहां अभी तक संक्रमण नहीं पहुंचा था। राजधानी में बृहस्पतिवार को 17 नए मरीज मिलने के बाद राजधानी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 379 हो गई है। इसमें से 282 राजधानी के मूल निवासी हैं। 

 

27 जीआरपी सिपाही क्वारंटीन: थाने के 27 लोगों का स्टाफ  क्वारंटीन किया गया है। अब तक 68 जीआरपी सिपाही क्वारंटीन किए जा चुके हैं। चारबाग जीआरपी थाने पर अब तक नौ पुलिसकर्मी पॉजिटिव मिल चुके हैं। 

पीजीआई के अधिकारी के बेटे की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव

एसजीपीजीआई के प्रशासनिक अधिकारी के बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से संस्थान में हलचल मच गई। उनका बेटा कुछ दिन पहले मुंबई से लौटा है। बताया जाता है कि प्रशासनिक अधिकारी के बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद यह अफवाह उड़ गई थी कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना के संस्थान निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। लेकिन बाद में पता चला कि यह बात पूरी तरह से अफवाह थी। 

दो प्रवासी समेत बहराइच व प्रतापगढ़ के मरीज मिले
चिनहट के सीएचसी में तैनात स्वास्थ्य कर्मी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। तेलीबाग के एक पुरुष में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। एक मलिहाबाद और एक निशातगंज पांचवीं गली का मरीज भी संक्रमित मिला है। वहीं दो प्रवासी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इनमें एक एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड का रहने वाला है और दूसरा सरोजनीनगर के हरौनी का।

इनमें एक सूरत और दूसरा मुंबई से लौटे प्रवासी हैं। वहीं इंदिरानगर व गोमतीनगर के दो निजी अस्पतालों में दूसरे जिले के मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। अस्पताल प्रशासन ने निजी पैथोलॉजी सेंटर से कोरोना की जांच कराई। जांच में संक्रमण का पता चला। 

अभिसूचना मुख्यालय का सिपाही भी पॉजिटिव

हजरतगंज के गोखले मार्ग स्थित अभिसूचना मुख्यालय में गुरुवार को एक सिपाही की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट से हड़कंप मच गया। चिकित्सकों की टीम ने सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया है। सिपाही के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

मुख्यालय के सूत्रों ने बताया कि कुछ दिन पहले विभिन्न जनपदों से सिविल पुलिस के सिपाही बेसिक इंडक्शन कोर्स के लिए आए थे। इन सिपाहियों का कोरोना परीक्षण कराने के लिए सैंपल लिए गए थे। बृहस्पतिवार को रिपोर्ट आई तो एक सिपाही के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।मुख्यालय में सिपाही के संपर्क में आए लोगों की जानकारी कराने के साथ ही कई अधिकारियों व कर्मचारियों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं।

सीएचसी व दो निजी अस्पताल किए बंद

एक सीएचसी व दो निजी अस्पतालों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद उन्हें 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। सैनिटाइजेशन के बाद इन्हें खोला जाएगा। यहां मरीज के संपर्क में आए डॉक्टरों और स्टॉफ को क्वारंटीन कर दिया गया है। सभी के नमूने लेकर जांच कराई जाएगी। चिनहट सीएचसी पर तैनात वार्ड ब्वॉय को सांस लेने की तकलीफ थी।

 

इसी बीच उसे बुखार आ गया। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल जांच को भेजा। गुरुवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं इंद्रानगर के शेखर हॉस्पिटल में बहराइच निवासी (45) ओपडी में डॉक्टर को दिखाने आया था। यहां उसका सैंपल लेकर निजी पैथोलॉजी में भेजा गया था।
 

वहीं गोमतीनगर मेकवेल हॉस्पिटल में प्रतापगढ़ निवासी युवक का इलाज चल रहा था। दोनों की निजी पैथोलॉजी में जांच हुई। गुरुवार को इनमें संक्रमण की पुष्टि हुई। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल का कहना है कि हॉस्पिटल को 24 घंटे के लिए बंद कर संपर्क में आने वालों को क्वारंटीन किया जा रहा है। सैनिटाइजेशन के बाद अस्पताल खुलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed