फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five lakh consumers will get the benefit of OTS

Lucknow News: पांच लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा ओटीएस का फायदा

Thu, 05 Dec 2024 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 05 Dec 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Five lakh consumers will get the benefit of OTS
रायबरेली। जिले में पांच लाख बिजली उपभोक्ताओं को एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का फायदा मिलेगा। इसके लिए उपभोक्ताओं को समय से योजना का लाभ पाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। तीन चरणों में शुरू होने वाली इस योजना में जो जैसे रजिस्ट्रेशन कराएगा, उसी हिसाब से उपभोक्ता को छूट का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही अलग-अलग क्षमता के उपभोक्ता 04 से 10 किस्तों में अपने बकाया बिल की राशि भी जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन


जिले में ओटीएस योजना 15 दिसंबर से शुरू हो रही है। योजना के तहत 30 सितंबर तक जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल पर ब्याज लगा है, वह माफ हो जाएगा। योजना का पहला चरण 15 सितंबर से 31 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान रजिस्ट्रेशन कराने वाले उपभोक्ताओं के बिजली बिल पर लगा पूरा ब्याज शत प्रतिशत माफ होगा।
विज्ञापन


दूसरा चरण एक जनवरी 2025 से 15 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोगों को 80 फीसदी छूट दी जाएगी। तृतीय चरण 16 जनवरी से 31 जनवरी तक होगा। इसमें रजिस्ट्रेशन कराने वाले उपभोक्ताओं का 70 फीसदी बिजली बिल माफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी नलकूप और सरकारी विभाग योजना से वंचित
ओटीएस योजना से निजी नलकूप और सरकारी विभाग में चल रहे कनेक्शनधारियों को वंचित रखा गया है। नलकूप किसानों को पहले ही सरकार मुफ्त बिजली देने का आदेश जारी कर चुकी है। फिलहाल घरेलू, कामर्शियल, निजी संस्थान, औद्योगिक एवं लघु क्षेत्र के इकाई से जुड़े उपभोक्ताओं को ही योजना का लाभ मिलेगा।



ओटीएस का लाभ अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को मिले। इसके लिए प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। जो उपभोक्ता जिस चरण में योजना से जुड़ने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराएगा, उसे उसी हिसाब से छूट का लाभ मिलेगा।
-मुकेश कुमार, अधीक्षण अभियंता पॉवर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed