{"_id":"6860ea35c29f662e7f0171ac","slug":"five-ips-officers-including-saharanpur-ssp-transferred-in-up-see-who-got-posted-where-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPS Transfer In UP: सहारनपुर के एसएसपी समेत पांच आईपीएस अफसरों के तबादले, देखें किसे कहां मिली तैनाती?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPS Transfer In UP: सहारनपुर के एसएसपी समेत पांच आईपीएस अफसरों के तबादले, देखें किसे कहां मिली तैनाती?
Sun, 29 Jun 2025 12:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:54 PM IST
सार
IPS Transfer In UP: सहारनपुर के एसएसपी समेत पांच आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। आगे पढ़ें और जानें किसे कहां तैनाती मिली?
विज्ञापन
आईपीएस अफसरों के तबादले।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश में रविवार को सहारनपुर के एसएसपी समेत पांच आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए।
विज्ञापन
एस.बी सिरडकर को पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन से पुलिस महानिदेशक, पुलिस प्रोन्नति एवं भर्ती बोर्ड, उप्र, की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं सुजीत पांडेय को अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी, मुख्यालय, उप्र से अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन बनाया गया है।
इसके अलावा आर.के स्वर्णकार को अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी, मुख्यालय, उप्र की जिम्मेदारी दी गई है। ये अभी तक अपर पुलिस महानिदेशक, एपीटीसी, सीतापुर में तैनात थे।
आशीष तिवारी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर बनाया गया है। इनके पास अभी तक पुलिस अधीक्षक, सीआईडी, लखनऊ की जिम्मेदारी थी।
वहीं सहारनपुर के एसएसपी रोहित सिंह राजयान को पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक भेजा गया है।