{"_id":"5f97c5438ebc3e9b9d11865a","slug":"five-injured-and-one-died-in-an-accident-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: ट्रैक्टर में पीछे से भिड़ी एक तेज रफ्तार कार, बालक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: ट्रैक्टर में पीछे से भिड़ी एक तेज रफ्तार कार, बालक की मौत, पांच घायल
Tue, 27 Oct 2020 01:11 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 27 Oct 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली के गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात देदौर गाँव के पास एक अनियंत्रित कार ट्रैक्टर के पीछे जा घुसी। इस घटना में कार सवार 5 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये, जबकि एक 11 वर्षीय लड़के की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सभी घायलों को मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहाँ हालत गंभीर देखते हुए सभी को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, नगर कोतवाली क्षेत्र के सोनिया नगर निवासी मंगल प्रसाद की पत्नी गीता अपनी तीन बेटियों पारुल, मानसी, खूबी और बेटे मानस तथा इन्द्रानगर निवासी अपने देवर जीतेन्द्र और उसकी पत्नी अल्का के साथ अपनी कार से गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गाँव अपनी ननद के यहाँ मुण्डन कार्यक्रम में आई थी।
विज्ञापन
रात में वापस रायबरेली जाते समय देदौर गाँव के पास कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रैक्टर के पीछे घुस गई। इस घटना में कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मानस (11) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उनकी गंभीर हालत को देखते हुए गीता, पारुल, मानसी, जीतेन्द्र और अल्का को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है।