फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five industrial clusters will be made in poorvanchal express way.

सुल्तानपुर: मुख्यमंत्री योगी बोले- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बनेंगे पांच औद्योगिक क्लस्टर, लाखों युवाओं को मिलेगा रोजगार

Sun, 04 Jul 2021 09:29 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 04 Jul 2021 09:29 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने एक्सप्रेस-वे पर बने पंडाल में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सिर्फ औद्योगिक गलियारा ही नहीं बल्कि पर्यावरण का हब बनाया जाएगा। एक्सप्रेस-वे के किनारे खाली स्थानों पर पौधरोपण करके पर्यावरण को सुरक्षित रखा जाएगा।

विज्ञापन
Five industrial clusters will be made in poorvanchal express way.
कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निरीक्षण व पौधरोपण कार्यक्रम में रविवार को हलियापुर के कुवांसी बड़ाडाड़ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लखनऊ-गाजीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनेगा। एक्सप्रेस-वे गलियारे में पांच स्थानों पर पांच औद्योगिक क्लस्टर विकसित किए जाएंगे। इन स्थानों पर प्लास्टिक, टेक्सटाइल्स समेत अलग-अलग प्रकार के बड़े उद्योग स्थापित किए जाएंगे। उद्योगों से लाखों युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार मिल सकेगा।

विज्ञापन


करीब आधे घंटे विलंब से पहुंचे मुख्यमंत्री ने एक्सप्रेस-वे पर बने पंडाल में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में मार्ग के जरिए एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाई जाएगी। यह सिर्फ औद्योगिक गलियारा ही नहीं बल्कि पर्यावरण का हब बनाया जाएगा। एक्सप्रेस-वे के किनारे खाली स्थानों पर पौधरोपण करके पर्यावरण को सुरक्षित रखा जाएगा। ‘वन है तो जीवन है, जल है तो कल है’ का संदेश देते हुए सीएम ने कहा कि इसके साथ ही हाईवे व अन्य मार्गों पर खाली स्थानों पौधरोपण करते हुए एक दिन में 30 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। हालांकि इसके लिए उन्होंने एक से सात जुलाई तक का समय दिया है। एक्सप्रेस-वे के बारे में बताते हुए कहा कि यहां पहले सामान्य खेत हुआ करता था। आज एक्सप्रेस-वे बनने से नयापन दिख रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि विरासत में मिली ऋषि परंपरा के पौधों को रोपकर अपना संबंध मुनियों की परंपरा से जोड़ने का अवसर मिला है। उन्होंने ऋषि परंपरा के पंचवटी, नक्षत्र व नवग्रह वाटिका का रोपण करने का संदेश दिया। कहा कि जिला व गांव स्तर पर अभियान के तौर पर पौधरोपण किया जाएगा। बताया कि पर्यावरण रहेगा तो हम भी स्वस्थ रहेंगे। इसके पहले कार्यक्रम को वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए पौधरोपण के बारे में जानकारी दी। कहा कि सीएम के नेतृत्व में लगातार पांच वर्षों से वृहद पौधरोपण चल रहा है। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी, विधायक देवमणि द्विवेदी, सूर्यभान सिंह, सीताराम वर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया। डीएम रवीश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्र समेत अन्य अधिकारियों ने सीएम की अगवानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना से लोगों को किया सतर्क
कोरोना संक्रमण को अदृश्य महामारी बताते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों को सतर्क किया। कहा कि यह अभी समाप्त नहीं हुई है। दो गज की दूरी मास्क जरूरी का संदेश दिया। उन्होंने वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद दिया। वैक्सीनेशन को बचाव का सर्वोत्तम उपाय बताया। उन्होंने जांच, वैक्सीनेशन व इलाज को जरूरी बताया। कहा कि निगरानी समितियों के जरिए इस पर काबू पाया जा रहा है।

हेरिटेज के रूप में सहेजे जाएंगे 100 वर्ष पुराने वट वृक्ष
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि 100 वर्ष पुराने वट वृक्षों को हेरिटेज के रूप में सहेजा जाएगा। जहां भी ऐसे वट वृक्ष होंगे उसे खोजकर सहेजा जाएगा। इसके पहले मुख्यमंत्री ने एक्सप्रेस-वे के पास करीब 100 वर्ष पुराने एक वट वृक्ष के नीचे पूजा की। इसके बाद एक्सप्रेस-वे के किनारे पंचवटी, नवग्रह व नक्षत्र के पौधों का पौधरोपण किया। प्रशासन की ओर से कोरोना से जान गंवाने वालों की याद में तैयार स्मृति वाटिका में भी पौधे रोपित किए। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को विभिन्न महत्व के पौधों का भी वितरण किया।


सीएम के कार्यक्रम को लेकर नजर बंद रहे कई कांग्रेसी
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम तक जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा समेत कई कांग्रेसियों को पुलिस ने हाउस अरेस्ट रखा। सुबह पहुंची मोतिगरपुर थाने की पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष के घर लामा बनकठा में उन्हें हाउस अरेस्ट रखा। बाहर पुलिस पहरा देती रही। इसके साथ ही पुलिस अन्य कई कांग्रेसी नेताओं को भी उनके घर में ही घेरे रही। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने इस पर प्रदेश सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। कहा कि विपक्षी नेताओं के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed