फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five girls fall ill due to heat in school

Lucknow News: स्कूल में गर्मी से पांच छात्राएं बीमार

Wed, 25 Sep 2024 03:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 25 Sep 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Five girls fall ill due to heat in school
सरेनी (रायबरेली)। भीषण उमस होने से मंगलवार को श्री शिव भजनलाल जनहित इंटर कॉलेज रायपुर मझिगंवा में पांच छात्राएं चक्कर आने से गिर पड़ी। इससे कॉलेज में अफरातफरी मच गई। प्रधानाचार्य व स्कूल स्टॉफ ने बीमार छात्राओं को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां तीन छात्राओं को डॉक्टर ने गंभीर हालत देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दो छात्राओं को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


विकास क्षेत्र के श्री शिव भजनलाल जनहित इंटर कॉलेज रायपुर मझिगंवा में मंगलवार को सुबह 11:30 बजे कॉलेज में लंच हुआ। लंच करने के बाद कक्षा 12 की दीप्ति पुत्री दशरथ को अचानक चक्कर आने लगे तो शिक्षक ने उसे बेंच पर लिटा दिया। पानी के छींटे मारी, लेकिन राहत नहीं मिली। इसी बीच कल्पना पुत्री अशोक, अन्नू पुत्री राकेश कुमार, प्रिया पुत्री रामकिशोर, पायल पुत्री शिव सेवक को भी चक्कर आने लगे और वे भी गिर पड़ीं।
विज्ञापन


इस घटना से विद्यालय में अफरातफरी मच गई। प्रधानाचार्य बीमार छात्राओं के परिजनों को सूचित किया और छात्राओं को लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने दीप्ति, कल्पना व पायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि प्रिया व अन्नू को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शुभम सिंह का कहना है कि एंजायटी व पानी की कमी से छात्राएं बीमार हुई हैं। तीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उधर प्रधानाचार्य विजय शंकर शुक्ल ने बताया कि गर्मी से छात्राएं बीमार हुई हैं। सभी का इलाज चल रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed