{"_id":"6016730b8ebc3e0891247aed","slug":"five-days-scheduled-for-vaccination-of-frontline-workers-release-of-vaccination-calendar","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रंटलाइन वर्कर्स के टीकाकरण के लिए पांच दिन निर्धारित, टीकाकरण कैलेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रंटलाइन वर्कर्स के टीकाकरण के लिए पांच दिन निर्धारित, टीकाकरण कैलेंडर जारी
Sun, 31 Jan 2021 02:36 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 31 Jan 2021 02:36 PM IST
विज्ञापन
भारत में कोरोना टीकाकरण
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण पांच फरवरी से होगा। इसके लिए कुल पांच दिन निर्धारित किए गए हैं। दूसरे चरण में लगभग 18 लाख कर्मचारियों का टीकाकरण होना है। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए कैलेंडर जारी कर दिया है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को सभी डीएम और सीएमओ को इसकी जानकारी दी है।
प्रदेश में बचे हुए स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण 4 व 5 फरवरी को होना है। जबकि 10 फीसदी फ्रंटलाइन वर्र्कर्स का टीकाकरण भी 5 फरवरी को होगा। इसके बाद 11, 12 और 18 फरवरी को 30-30 फीसदी फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया जाएगा। जबकि 22 फरवरी को छूटे हुए वर्कर्स का मॉपअप राउंड होगा। वहीं, छूटे हुए स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 15 फरवरी को मॉपअप राउंड होगा। इसी दिन उन स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज दिया जाएगा, जिनका टीकाकरण 16 जनवरी को हुआ था।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिन स्वास्थ्यकर्मियों को 28 व 29 जनवरी को टीका लगा था, उन्हें 25 व 26 फरवरी को दूसरी डोज दी जाएगी। वहीं जिन स्वास्थ्यकर्मियों को 4 व 5 फरवरी को पहली डोज दी लगेगी, उन्हें 4 व 5 मार्च को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी। 15 मार्च को दूसरी डोज वालों का मॉपअप राउंड होगा।
विज्ञापन
गैरहाजिर लाभार्थी के बदले दूसरे को लग सकेगा टीका
लखनऊ। कोरोना टीकाकरण बूथ पर सूची में शामिल लाभार्थी के गैरहाजिर होने पर कोविन पोर्टल पर पंजीकृत दूसरे व्यक्ति को भी टीका लग सकेगा। टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के उद्देश्य से कोविन पोर्टल में यह बदलाव किया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के महाप्रबंधक टीकाकरण डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि कोविन पोर्टल पर दर्ज लाभार्थियों के फोन पर वैक्सीन लगवाने का मैसेज जाता है। इसके अनुसार टीकाकरण की प्रक्रिया होती है। अब इसमें बदलाव करके नई सुविधा दी जा रही है। इससे टीकाकरण सत्र में किसी लाभार्थी के न आने पर दूसरे को टीका लगाया जा सकेगा।