{"_id":"0288bb6387b06f159f4fba428397d278","slug":"five-days-of-power-cuts-nights-sleep","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन से बिजली कटौती ने हराम की नींद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन से बिजली कटौती ने हराम की नींद
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 27 May 2014 03:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलमबाग क्षेत्र में पांच दिन से बार-बार बिजली कटौती होने के विरोध में सोमवार शाम लोगों का गुस्सा उपकेंद्र पर फूट पड़ा।
विज्ञापन
लोगों ने उपकेंद्र पर हंगामा करके बिजली कटौती खत्म करने की मांग की।
वहीं, तकनीकी खराबी एवं केबल कटने से गोमतीनगर एवं तालकटोरा रोड सहित कई इलाकों में बिजली संकट हुआ।
आलमबाग के संजय गांधी मार्ग, आजादनगर इलाकों में पांच दिनों से रात 10 बजे बिजली काट दी जाती है।
सुबह करीब चार बजे आपूर्ति बहाल की जाती है। बिजली कटने से प्रचंड गर्मी में यहां के 10 हजार से अधिक आबादी के लोगों की नींद हराम हो गई है।
लोगों ने बताया कि इलाके के एसडीओ और जेई के सरकारी मोबाइल पर शिकायत करने पर धमकाते हैं कि वे चाहे जिससे शिकायत करें बिजली कटौती बंद नहीं होगी।
लोगों ने बताया इसी के विरोध में रात 9 बजे चंदरनगर उपकेंद्र पर नाराजगी व्यक्त करने गए थे।
इस बीच, 132 केवी टिकैतराय तालाब उपकेंद्र से तालकटोरा उपकेंद्र को जाने वाले 33 केवी केबल को जेसीबी ने राजाजीपुरम के मीना बेकरी के पास काट दिया।
इसके कारण सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। फतेहगंज उपकेंद्र इलाकों में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक तकनीकी खराबी के कारण बत्ती गुल रही।
उपकेंद्र कर्मियों की माने तो खराबी तो छोटी ही थी लेकिन इसे देर से ठीक किया गया।
गोमतीनगर के विश्वास खंड एवं विनम्र खंड में दोपहर 2 से अपराह्न 3 बजे तक बिजली आपूर्ति में रुकावट आई।
वहीं, अमीनाबाद, चौक, इंदिरानगर, निरालानगर एवं राजाजीपुरम इलाकों में शाम से रात तक बिजली की आवाजाही लगी रही।