{"_id":"6a90a80100d1a2ee1d049bcf","slug":"five-crore-rupees-received-for-equipment-at-faizullaganj-hospital-lucknow-news-c-13-lko1096-1893896-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फैजुल्लागंज अस्पताल के उपकरणों के लिए मिले पांच करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फैजुल्लागंज अस्पताल के उपकरणों के लिए मिले पांच करोड़ रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। फैजुल्लागंज में 50 बेड के अस्पताल के शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने बेड सहित अन्य उपकरण खरीदने के लिए पांच करोड़ रुपये जारी किए हैं। विभाग टेंडर प्रक्रिया पूरी करा रहा है। सीएमओ एनबी सिंह के अनुसार, डॉक्टरों की तैनाती शासन स्तर से होनी है। यह प्रक्रिया सितंबर तक होने की उम्मीद है।
फैजुल्लागंज की आबादी करीब पांच लाख है, जिन्हें इलाज के लिए आठ से 10 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। यहां अस्पताल दो माह से बनकर तैयार है। कार्यदायी संस्था ने दो माह पहले ही भवन स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया था। इसके बावजूद सीएमओ की लापरवाही से अस्पताल अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।
डॉक्टरों को रास आ रही प्रशासनिक ड्यूटी
सीएमओ कार्यालय में लेवल 1 के चिकित्साधिकारी तैनात हैं, जबकि विभाग में इस पद का कोई प्रावधान नहीं है। यह चिकित्साधिकारी निजी अस्पतालों के दौरे और एनएचएम के कार्य करवा रहे हैं, मरीजों को सेवा नहीं दे रहे। इसी तरह 12 अन्य डॉक्टर, जिनमें बेहोशी, नेत्र रोग विशेषज्ञ, आर्थोपैडिक सर्जन और बाल रोग विशेषज्ञ शामिल हैं, प्रशासनिक पदों पर हैं। ये डॉक्टर भी हफ्ते में एक या दो दिन किसी अस्पताल में सेवाएं नहीं देते।