फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five catering workers arrested, Lucknow Junction administration asked to preserve CCTV footage

मदुरै हादसा : पांच कैटरिंग कर्मचारी गिरफ्तार, लखनऊ जंक्शन प्रशासन को सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने को कहा गया

Tue, 29 Aug 2023 01:52 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 29 Aug 2023 01:52 AM IST
सार

पुलिस ने ट्रेन के डिब्बे में आग लगने के मामले में सोमवार को पांच कैटरिंग कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। रविवार को मदुरै रेलवे स्टेशन पर एक खड़ी ट्रेन के डिब्बे में आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई थी और आठ अन्य घायल हो गए थे।

विज्ञापन
Five catering workers arrested, Lucknow Junction administration asked to preserve CCTV footage
पीड़ित यात्री - फोटो : amar ujala

विस्तार

पुलिस ने ट्रेन के डिब्बे में आग लगने के मामले में सोमवार को पांच कैटरिंग कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। रविवार को मदुरै रेलवे स्टेशन पर एक खड़ी ट्रेन के डिब्बे में आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई थी और आठ अन्य घायल हो गए थे। इसका कारण ट्रेन के कोच में रसोई गैस सिलेंडर का अवैध इस्तेमाल होना बताया गया है। गिरफ्तार लोगों को अदालत में पेश कर 11 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपियों में सबसे छोटा 19 साल का है, दो अन्य पुरुष 20 साल के बीच के हैं। दो अन्य की उम्र 47 और 61 साल है।

विज्ञापन


हादसे में जान गंवाने वाले लोग तमिलनाडु के रामेश्वरम जा रहे थे। उन्होंने पिछले सप्ताह टूर ऑपरेटर के जरिये निजी कोच बुक कराया था। उन्होंने अपनी यात्रा लखनऊ से शुरू की थी। कोच में तीर्थयात्रियों, टूर आयोजक और पांच कैटरिंग कर्मचारियों समेत 64 यात्री थे। पीड़ितों के शवों को रविवार को उड़ान से उत्तर प्रदेश ले जाया गया।
विज्ञापन


जांच हुई तेज, अफसरों से हो सकती है पूछताछ
मदुरै रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी टूरिस्ट बोगी में गैस सिलिंडर से लगी आग के मामले की जांच तेज हो गई है। जल्द ही पूर्वोत्तर रेलवे के अफसरों से हादसे के संबंध में पूछताछ हो सकती है। आरपीएफ कंट्रोल रूम को 17 अगस्त की शाम 3:45 से 4:20 बजे तक की लखनऊ जंक्शन की सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिणी सर्किल के रेल संरक्षा आयुक्त एएम चौधरी ने घटना की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कई साक्ष्यों की पड़ताल की और रेलकर्मियों के बयान दर्ज किए हैं। मदुरै स्टेशन पर तैनात आरपीएफ की केस डायरी में एलपीजी सिलिंडर के कारण आग लगने की बात कही गई है। ऐसे में अब रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अफसरों से पूछताछ कर सकते हैं। हादसे में लखनऊ के दो, सीतापुर के पांच, लखीमपुर खीरी और हरदोई के एक-एक यात्री की मौत हो गई थी।

हादसे के बाद भी यह हाल...
लखनऊ जंक्शन पर दो लगेज स्कैनर, दोनों खराब

लखनऊ जंक्शन पर दो लगेज स्कैनर लगे हैं। दोनों महीनों से खराब पड़े हुए हैं। दूसरी ओर चारबाग रेलवे स्टेशन पर एक लगेज स्कैनर है। पर, यहां न तो कोई लगेज स्कैन कराता है और न ही वहां बैठे आरपीएफ के जवान टोकते हैं।

आठ जगह खुली एंट्री
चारबाग रेलवे स्टेशन पर मुख्य प्रवेशद्वार पर भले ही आरपीएफ कर्मी मिल जाएं, पर सैलून साइड, खम्मनपीर मजार, सदर, यार्ड, कानपुर की ओर वाला छोर ऐसी जगहें है, जहां से यात्री बिना जांच के स्टेशन पर पहुंच जाते हैं। ऐसे ही लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर कैब वे के दोनों छोर पर एंट्री खुली हुई है, जहां जांच के कोई इंतजाम नहीं है। दोनों स्टेशनों की सुरक्षा के लिए इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम है। 120 से अधिक सीसीटीवी लगे हुए हैं। पर, फुटेज लेने लायक नहीं हैं।


बगैर जांच ट्रेनों में चढ़ रहा पार्सल
चारबाग रेलवे स्टेशन पर पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम बनाया जा रहा है। यह पुरानी कवायद है। फिलहाल स्टेशन पर बुक होने वाले पार्सलों की जांच के लिए अभी भी कोई इंतजाम नहीं है। स्कैनर नहीं हैं। ऐसे ही सामान ट्रेनों में लोड हो रहा है। हालांकि लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर पार्सल जांच के लिए स्कैनर लगा है, जिसके लिए चार्ज लिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed