{"_id":"695982bc913777ae9f02e2fa","slug":"five-bed-dialysis-unit-to-be-set-up-in-lokbandhu-lucknow-news-c-13-lko1070-1543455-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लोकबंधु में स्थापित होगी पांच बेड की डायलिसिस यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लोकबंधु में स्थापित होगी पांच बेड की डायलिसिस यूनिट
विज्ञापन
लोकबंधु अस्पताल।
लखनऊ। लोकबंधु अस्पताल में सीएसआर फंड से डायलिसिस यूनिट स्थापित होगी। यह सुविधा शुरू करने वाला लोकबंधु जिले में दूसरा सरकारी अस्पताल होगा।
लोकबंधु 300 बेड की क्षमता का अस्पताल है। 10 बेड की ईआईसीयू भी संचालित हो रही है। आईसीयू के कई मरीजों की डायलिसिस की नाैबत आ जाती है। ऐसे में मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जाता है, मगर अब मरीजों को राहत देने के लिए अस्पताल में पांच बेड की डायलिसिस यूनिट स्थापित होगी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर ने बताया कि पांच मशीनें सीएसआर फंड से मिलेंगी। इसकी प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। उम्मीद है कि मार्च तक मशीन आ जाएगी, फिर सुविधा शुरू हो जाएगी।
अभी बलरामपुर अस्पताल में ही सुविधा
जिले में बलरामपुर अस्पताल में ही अभी डायलिसिस की सुविधा है। यहां डायलिसिस यूनिट में 15 मशीनें हैं। बाकी किसी भी अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा नहीं है। ऐसे में दूसरे अस्पतालों में आने वाले मरीजों को निजी अस्पताल, केजीएमयू या लोहिया संस्थान जाना पड़ता था।